Devotees Walk on Hot Coals at Mandha Puja in Bartua Village Patratto दहकते अंगारों पर चलकर भक्तों ने दी शिव भक्ति की कठिन परीक्षा, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsDevotees Walk on Hot Coals at Mandha Puja in Bartua Village Patratto

दहकते अंगारों पर चलकर भक्तों ने दी शिव भक्ति की कठिन परीक्षा

पतरातू प्रखंड के बरतुआ गांव में मंडा पूजा के दौरान भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर शिव भक्ति का कठिन परीक्षा दी। शिव-पार्वती की पूजा के बाद छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। विधायक रोशन लाल चौधरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Wed, 11 June 2025 01:41 AM
share Share
Follow Us on
दहकते अंगारों पर चलकर भक्तों ने दी शिव भक्ति की कठिन परीक्षा

पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के बरतुआ गांव में आयोजित मंडा पूजा में सोमवार को भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर शिव भक्ति की कठिन परीक्षा दी। शिवालय मंदिर में शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना कर तीन दिनों से चले आ रहे निर्जला उपवास व्रत को तोड़ा। मंडा पूजा समिति ने शिव-पार्वती पूजा के बाद छऊ नृत्य का आयोजन किया। बंगाल से आए कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं के मुखौटा पहन नृत्य कर दर्शकों का मनोरंजन किया। मंडा पूजा के बतौर मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, मुखिया किशोर कुमार महतो, गणेश ठाकुर ने विधिवत फीता काटकर अखाड़े का उद्घाटन किया।

इस दौरान रोशन लाल चौधरी ने कहा कि मंडा पूजा पर छऊ नृत्य का आयोजन हमारे पूर्वजों के समय से चला आ रहा है। इसलिए हम सबका फर्ज है कि आने वाले समय में इसे संजोकर रखा जाए। पूजा और मेला को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, उपाध्यक्ष छोटू करमाली, राज लाल महतो, सचिव विनोद कुमार महतो, उपसचिव बबन कुमार मुंडा, कामेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार महतो, प्रभु महतो,संतोष महतो, दिनेश कुमार महतो, राजेंद्र महतो, रवि कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य बेबी देवी, दीपक कुमार महतो, नागेंद्र महतो, जयनाथ महतो, गोविंद मुंडा, रविता देवी, अजीत कुमार महतो, रामलाल, सुरेश, गणपत, राहुल, कालेश्वर, सुनील, धीरेंद्र, सूर्य नारायण, मुकेश, जलेश्वर, विकास, सनोज, फुलेश्वर, ओमप्रकाश, हीरालाल, राजवीर, गणेश, महेश, प्रदीप, धनेश्वर, नागेश्वर, महतो आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।