जुबिली कॉलेज शासी निकाय की सचिव बनी डॉ उर्मिला सिंह
भुरकुंडा के जुबिली कॉलेज की शासी निकाय ने डॉ. उर्मिला सिंह को सचिव मनोनित किया है। सांसद मनीष जायसवाल और कॉलेज के अन्य सदस्यों ने उनके चयन पर खुशी जताई। डॉ. सिंह ने कॉलेज के शैक्षणिक माहौल को सुदृढ़...

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल की शिक्षाविद डॉ उर्मिला सिंह जुबिली कॉलेज भुरकुंडा शासी निकाय की सचिव मनोनित हुई हैं। कॉलेज के मुख्य भवन में शुक्रवार को आयोजित बैठक में शासी निकाय ने डॉ उर्मिला सिंह के चयन पर अपनी मुहर लगाई। बैठक में चेयरमैन सांसद मनीष जायसवाल, नवमनोनित सचिव डॉ उर्मिला सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ उमेंद्र सिंह, कॉलेज प्रतिनिधि देवप्रकाश प्रसाद और प्राचार्य डॉ एके सिंह झा उपस्थित थे। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि डॉ उर्मिला सिंह एक कुशल शिक्षाविद हैं। उनके नेतृत्व में जुबिली कॉलेज का शैक्षणिक व प्रशासनिक विकास और तेज़ गति से आगे बढ़ेगा। मैं उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
वहीं प्राचार्य डॉ एके सिंह झा ने कहा कि डॉ उर्मिला सिंह के सचिव पद पर चयन से कॉलेज को एक अनुभवी शैक्षणिक नेतृत्व मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में शिक्षण, शोध और प्रशासनिक कार्यों में नयापन और मजबूती आएगी। वहीं डॉ उर्मिला सिंह ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें सचिव मनोनित किया गया है, उस कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाना मेरा लक्ष्य होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित कॉलेज आने की अपील की। कहा कि शिक्षा पाने के लिए अनुशासित होना जरूरी है। यहां शासी निकाय की बैठक में कॉलेज के सर्वांगीण विकास पर भी चर्चा हुई। बताते चलें कि कॉलेज की नवमनोनित सचिव डॉ उर्मिला सिंह डीएवी एनटीएस बरकाकाना की प्राचार्य सह डीएवी जोन डी के एआरओ के पद पर थी। डीएवी से सेवानिवृत होने के बाद भी वो शिक्षा के क्षेत्र में लगातार योगदान दे रही थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।