प्रकृति के पर्व सरहुल में लगा आस्था व विश्वास का मेला
भुरकुंडा में केंद्रीय सरहुल समिति द्वारा सरहुल पर्व के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कई क्षेत्रों से जुलूस शामिल हुए, जिनका स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया। समारोह में पूर्व मंत्री...

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। प्रकृति के पर्व सरहुल को लेकर केंद्रीय सरहुल समिति की ओर से भुरकुंडा थाना मैदान में भव्य मिलन समारोह का आयोजन हुआ था। इसमें भुरकुंडा के अलावा रिवर साईड दुंदुवा, चीप हाउस, बिरसा नगर, तीन नंबर झोपड़ी, करमाली टोला पटेलनगर, न्यू बैरेक, महुआ टोला, देवरिया, चिकोर, मतकमा, कुरसे, चोरधरा, लपंगा, कैथोलिक आश्रम आदि क्षेत्र से दर्जन भर जुलूस शामिल हुआ, जिनका स्वागत केंद्रीय सरहुल समिति ने परंपरागत तरीके से किया। इस दौरान मांदर की थाप पर प्रकृति के उपासक झूमते हुए त्योहार का आनंद उठा रहे थे। समारोह में बतौर अतिथि सूबे के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद शामिल हुई। इससे पूर्व रिवर साईड में केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति की ओर से आयोजित समारोह में विधायक रोशनलाल चौधरी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, उप प्रमुख बबीता पांडेय, थाना प्रभारी निर्भय गुप्ता, अध्यक्ष दर्शन गंझू, संतोष उरांव, मिथिलेश टुड्डू, रितिका भोगता, राज करमाली, देवकुमार बेदिया आदि ने जुलूसों का अभिवादन करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। समारोह को सफल बनाने में संस्थापक राजन करमाली, विक्रम करमाली, संरक्षक झरी मुंडा, रामविलास करमाली, श्रीनाथ करमाली, हरिलाल बेदिया, रामलखन मुंडा, अध्यक्ष बालेश्वर बेदिया, कार्यकारी अध्यक्ष अंजू करमाली, सचिव शशि करमाली, पृथ्वीराज करमाली, रंजीता करमाली, श्याम सुंदर करमाली, रामदास बेदिया, देवानंद बेदिया, अरविंद करमाली, विक्की करमाली, गुलाब करमाली, देवशरण मुंडा, विकेश बेदिया, छोटा राजन, अमर बाउरी, राजाबाबू मुंडा, रोहित बेदिया, पवन बाउरी, महेंद्र मुंडाआदि ने योगदान दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।