Inauguration of Rice Procurement Center in Barkakana to Benefit Farmers बरकाकाना में धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया उद्घाटन, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsInauguration of Rice Procurement Center in Barkakana to Benefit Farmers

बरकाकाना में धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया उद्घाटन

बरकाकाना पैक्स में रविवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। मुखिया नीलम देवी ने किसानों को बिचौलियों से बचने और सीधे केंद्र पर धान बेचने की अपील की। केंद्र पर धान अधिप्राप्ति का कार्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sun, 15 Dec 2024 11:04 PM
share Share
Follow Us on
बरकाकाना में धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया उद्घाटन

बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड अंतर्गत बरकाकाना पैक्स में रविवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन रविवार क़ो विधिवत किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पीरी पंचायत मुखिया नीलम देवी उपस्थित थी। उन्होंने कहा कि केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने किसानों के बिचौलियों से बचने और धन अधीप्राप्ति केंद्र में ही धान बेचने की अपील की है। बताते चले की खरीफ विपणन 2024-25 के तहत रविवार से केंद्र पर धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू हुआ है। जहां किसानों को प्रति क्विंटल के हिसाब से 2400 रुपए का भुगतान किया जाएगा। मौके पर पैक्स अध्यक्ष बीपीन कुमार मेहता, आफताब आलम, टिकेंद्र बेदिया, बृजलाल बेदिया, सुदेश बेदिया, नागेश्वर मुंडा, विजय बेदिया, रवि शंकर मुंडा, गोपी बेदिया, किन्नु महतो, दिनेश्वर महतो, कुमन, विश्वनाथ, बद्री महतो, राजकुमार बेदिया सहित कई लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।