गोला में शिव मंडा पूजा कमेटी का गठन
गोला के पुरबडीह स्थित शिवालय परिसर में पूर्व मुखिया कामेश्वर महतो की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में शिव मंडा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया,...

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के पुरबडीह स्थित शिवालय परिसर में ग्रामीणों की बैठक पूर्व मुखिया कामेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रत्येक वर्ष की तरह शिव मंडा पूजा धुमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। यहां गठित कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुखिया कामेश्वर महतो, उपाध्यक्ष कैलाश महतो व बद्री राम रविदास, सचिव राधा विनोद प्रजापति, उपसचिव पर्वत राम रविदास व तीर्थनाथ कुशवाहा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार महतो सहित सक्रिय सदस्य के रुप में विक्की कुशवाहा, असित करमाली, संजीत महतो, बैजनाथ कुशवाहा, केदार राम रविदास, मुन्नाराम रविदास, भोलाराम रविदास, गौतम महतो, पंकज महतो, सोहन महतो, भागीरथ महतो, राजेश राम रविदास, सत्येंद्र महतो आदि चुने गए।
आयोजन समिति ने बताया कि पांच दिवसीय शिव मंडा पूजा आज से विधिवत शुरु हो गई है। 23 मई को दिन भर उपवास के बाद रात्रि में छऊ नृत्य का आयोजन किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।