149th Manda Puja Festival in Itki Celebrations Cultural Performances and Security Preparations इटकी में नौ दिनी ऐतिहासिक मंडा पूजा आज से शुरू, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi News149th Manda Puja Festival in Itki Celebrations Cultural Performances and Security Preparations

इटकी में नौ दिनी ऐतिहासिक मंडा पूजा आज से शुरू

इटकी में 149वां मंडा पूजा महोत्सव अंतिम चरण में है। 12 अप्रैल को भक्त दहकते अंगारों पर चलेंगे और कलाकार छऊ नृत्य प्रस्तुत करेंगे। 13 अप्रैल को मंडा झूला झूलन होगा। आदिवासी जतरा और मंडा मेला का आयोजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 11 April 2025 06:12 PM
share Share
Follow Us on
इटकी में नौ दिनी ऐतिहासिक मंडा पूजा आज से शुरू

इटकी, प्रतिनिधि। गड़गांव बस्ती का नौ दिनी ऐतिहासिक 149वां मंडा पूजा महोत्सव अंतिम चरण पर है। 12 अप्रैल को सैकड़ों शिव भक्त और महिला सोकताइन दहकते अंगारों पर खाली पैर चलकर फूलखुंदी की रस्म पूरी करेंगे। इसके बाद बंगाल से पहुंचे कलाकार छऊ नृत्य और गीत की प्रस्तुति देंगे। 13 अप्रैल को दिन में मंडा झूला झूलन कर श्रद्धालुओं पर आस्था के फूल बिखेरेंगे। इस दौरान आदिवासी समाज द्वारा जतरा और मंडा मेला का आयोजन किया जाएगा। रात आठ बजे से नागपुरी कलाकार रंगारंग ठेठ नागपुरी गीत और नृत्य की प्रस्तुति देंगे। मंडा महोत्सव संपन्न कराने के लिए मंडा पूजा समिति गठित की गई है। समिति द्वारा लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इधर, प्रशासन ने भी मंडा पूजा महोत्सव के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए बड़ी तैयारी की है। मंडा पूजा महोत्सव में अतिरिक्त पुलिस बल और अधिकारी तैनात रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।