Babulal Marandi Attends Mann Ki Baat Program Emphasizing Nature and Women s Empowerment प्रकृति और संस्कृति से भारत महान : बाबूलाल मरांडी, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBabulal Marandi Attends Mann Ki Baat Program Emphasizing Nature and Women s Empowerment

प्रकृति और संस्कृति से भारत महान : बाबूलाल मरांडी

विकसित भारत की संकल्पना में स्वस्थ भारत को पीएम सजग : शेखावत, प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने सुना

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 23 Feb 2025 09:10 PM
share Share
Follow Us on
प्रकृति और संस्कृति से भारत महान : बाबूलाल मरांडी

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हरमू मंडल स्थित विद्यानगर में मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मन की बात का 119वां संस्करण भारत की प्रकृति और संस्कृति को समाहित किए हुए था। प्रकृति और संस्कृति से ही भारत महान है। भारत की संस्कृति महिला सम्मान की है। नारी तू नारायणी की हमारी विरासत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा, जिसे आगामी 8 मार्च को महिला दिवस पर और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत की भौगोलिक रचना प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण से जुड़ा है। बाघों का संरक्षण मानवता का संरक्षण है। प्रकृति पर ही मानवता टिकी है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम एक अनूठा कार्यक्रम है। जिसकी प्रतीक्षा जनता एक महीने तक करती है। बढ़ते मोटापे को लेकर प्रधानमंत्री की चिंता यह दर्शाती है कि वे देश वासियों के स्वास्थ्य के प्रति कितने चिंतित हैं। विकसित भारत की संकल्पना में स्वस्थ भारत भी शामिल है। प्रधानमंत्री का संबोधन जनता के लिए एक शासक की तरह नहीं, बल्कि अभिभावक की तरह होता है। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, कुमार अमित, केके गुप्ता, इंद्रजीत यादव, जितेंद्र वर्मा, अरुण झा सहित अन्य शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।