BJP Leader Aditya Sahu Criticizes JMM for Alleged Anti-National Activities and Political Corruption झामुमो और इंडिया गठबंधन सत्ता के नशे में चूर : भाजपा, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP Leader Aditya Sahu Criticizes JMM for Alleged Anti-National Activities and Political Corruption

झामुमो और इंडिया गठबंधन सत्ता के नशे में चूर : भाजपा

झामुमो महासचिव के बयान पर भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि झामुमो और इंडिया गठबंधन सत्ता के नशे में हैं। साहू ने आरोप लगाया कि झामुमो-कांग्रेस सरकार पाकिस्तान...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 16 May 2025 09:11 PM
share Share
Follow Us on
झामुमो और इंडिया गठबंधन सत्ता के नशे में चूर : भाजपा

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने झामुमो महासचिव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झामुमो और इंडिया गठबंधन सत्ता के नशे में चूर हो चुके हैं। राज्य में अराजकता और अव्यवस्था का माहौल है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। साहू ने कहा कि जिसके दिल में तिरंगे का सम्मान नहीं, उन्हें भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा नौटंकी नजर आती है। उन्होंने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोग पाकिस्तान और फिलिस्तीन के झंडों से प्रेम करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब रांची में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाते हैं, तो झामुमो-कांग्रेस सरकार कार्रवाई करने से कतराती है।

उन्होंने कहा कि राजधानी में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने में भी यह सरकार बहानेबाजी कर रही है। साहू ने राज्य सरकार के एक मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान से ऊपर शरिया को मानने वाले मंत्री ने तिरंगे और संविधान का अपमान किया, लेकिन मुख्यमंत्री ने तुष्टीकरण की राजनीति का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मंत्री को बर्खास्त नहीं किया। उन्होंने कहा कि झामुमो और इंडिया गठबंधन की राजनीति परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण में लिप्त है। साहू ने कहा कि अगर झामुमो को सच में देश की परवाह होती, तो वह अपने मंत्री हाफिजुल हसन को बर्खास्त कर जनता से माफी मांगता। साहू ने स्पष्ट कहा कि तिरंगा भारत की आन-बान-शान है और इसके सम्मान के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा इन्हें इसलिए बर्दाश्त नहीं हो रही, क्योंकि ये सत्ता के लिए तुष्टीकरण की राजनीति में पूरी तरह डूब चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।