Congress Organizes Human Chain in Ranchi to Celebrate Ambedkar Jayanti बाबा साहेब की जयंती पर कांग्रेस आज बनाएगी मानव शृंखला, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCongress Organizes Human Chain in Ranchi to Celebrate Ambedkar Jayanti

बाबा साहेब की जयंती पर कांग्रेस आज बनाएगी मानव शृंखला

आंबेडकर चौक से मेकॉन चौक, डोरंडा पोस्ट ऑफिस होते हुए राजेंद्र चौक तक बनेगी मानव शृंखला, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महत

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 13 April 2025 09:25 PM
share Share
Follow Us on
बाबा साहेब की जयंती पर कांग्रेस आज बनाएगी मानव शृंखला

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को कांग्रेस मानव शृंखला बनाएगी। रांची के आंबेडकर चौक डोरंडा से मेकॉन चौक, डोरंडा पोस्ट ऑफिस होते हुए राजेन्द्र चौक तक मानव शृंखला का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, आमसभा भी आयोजित की जाएगी। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश इसका नेतृत्व करेंगे।

कांग्रेस की मानव शृंखला की सफलता के लिए मंत्री, विधायक और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है। रांची के आंबेडकर चौक पर कुमार राजा, सेवा दल, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, आलोक दूबे और डॉ राजेश गुप्ता मोर्चा संभालेंगे। पुराना हाईकोर्ट गेट नंबर एक से दो तक मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, एनएसयूआई, बंधु तिर्की, विनय सिन्हा व बलजीत सिंह बेदी नेतृत्व करेंगे। इनके अलावा हाईकोर्ट के पश्चिम गेट से विवेकानंद चौक तक विधायक सुरेश बैठा, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, अजय सिंह, जवाहर लाल महथा, विवेकानंद चौक से पोस्टऑफिस तक यशस्विनी सहाय, शहजादा अनवर, रमा खलखो, संजय पांडेय नेतृत्व करेंगे। वहीं, पोस्ट ऑफिस से देवेंद्र मांझी चौक तक अजय नाथ शाहदेव, सुरेंद्र सिंह, शहजादा अनवर, विनय सिन्हा, सुरेंद्र सिंह रहेंगे। देवेंद्र मांझी चौक से राजेंद्र चौक तक विधायक राजेश कच्छप, जलेश्वर महतो, कुमार गौरव, परमिंदर सिंह, विनोद कुशवाहा और राजेंद्र चौक पर डॉ राकेश किरण महतो, जलेश्वर महतो, प्रदीप तुलस्यान, शशिभूषण राय व तनवीर आलम को जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावे इन क्षेत्रों में एससी विभाग, एसटी विभाग, युवा कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, ओबीसी कांग्रेस, महिला कांग्रेस भी शामिल होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।