Congress Rebuts BJP s Allegations Against Health Minister in Ranchi रिम्स मुद्दे पर राजनीति बंद करे भाजपा : कुमार राजा, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCongress Rebuts BJP s Allegations Against Health Minister in Ranchi

रिम्स मुद्दे पर राजनीति बंद करे भाजपा : कुमार राजा

रांची में भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव द्वारा स्वास्थ्य मंत्री पर रिम्स निदेशक को हटाने का आरोप लगाने पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार राजा ने इसे तथ्यहीन और राजनीतिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 23 April 2025 05:23 AM
share Share
Follow Us on
रिम्स मुद्दे पर राजनीति बंद करे भाजपा : कुमार राजा

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव द्वारा स्वास्थ्य मंत्री पर रिम्स निदेशक को हटाने को लेकर लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताया है। रांची जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने प्रतुल शाहदेव के बयान को तथ्यहीन, भ्रामक और राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि रिम्स एक स्वतंत्र संस्थान है और उसके प्रशासनिक मामलों में स्वास्थ्य मंत्री को उचित निर्णय लेने का संवैधानिक और प्रशासनिक अधिकार प्राप्त है। भाजपा को इन विभागीय मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई औचित्य नहीं है। मेडल और हेल्थ प्वाइंट जैसी कंपनियां भाजपा से जुड़ी हुई हैं और जब मंत्री इरफान अंसारी ने इन कंपनियों के संदिग्ध भुगतान पर रोक लगाने की बात की, तभी भाजपा नेताओं ने इसका विरोध करना शुरू किया। यह दर्शाता है कि भाजपा का असली उद्देश्य पारदर्शिता और जनहित नहीं, बल्कि निजी स्वार्थ है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा, भाजपा केवल बयानबाजी में माहिर है। उन्हें न जनता की चिंता है और न ही स्वास्थ्य व्यवस्था की। मंत्री इरफान अंसारी स्वास्थ्य विभाग में सुधार के लिए सख्त और सकारात्मक फैसले ले रहे हैं, जिससे भाजपा नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।