First Holy Communion Ceremony for 58 Children at St John Mary Vianney Church संत जॉन मेरी बियन्नी चर्च में 58 बच्चों ने ग्रहण किया परम प्रसाद, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFirst Holy Communion Ceremony for 58 Children at St John Mary Vianney Church

संत जॉन मेरी बियन्नी चर्च में 58 बच्चों ने ग्रहण किया परम प्रसाद

चान्हो में संत जॉन मेरी बियन्नी चर्च में रविवार को 58 बच्चों ने अपना पहला परम प्रसाद ग्रहण किया। पल्ली पुरोहित फादर अल्बर्ट लकड़ा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और कहा कि पवित्र यूखारिस्त हमारे विश्वास का...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 8 June 2025 08:08 PM
share Share
Follow Us on
संत जॉन मेरी बियन्नी चर्च में 58 बच्चों ने ग्रहण किया परम प्रसाद

चान्हो, प्रतिनिधि। संत जॉन मेरी बियन्नी चर्च चान्हो में रविवार को पहला परम प्रसाद ग्रहण करनेवाले बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 58 बच्चों (24 लड़के और 34 लड़कियों) ने अपना पहला परम प्रसाद ग्रहण किया। चान्हो पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर अल्बर्ट लकड़ा ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद बच्चों को पहला परम प्रसाद ग्रहण कराया। उन्होंने कहा कि आज माता कलीसिया का जन्मदिन है। पवित्र यूखारिस्त हम विश्वासियों का केन्द्र बिंदु है। परम प्रसाद ग्रहण करनेवाले प्रभु हमेशा इन बच्चों को आशीष प्रदान करते रहे और इन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे। मौके पर फादर अल्बर्ट, फादर अनुज, संत जॉन मेरी बियन्नी पल्ली के सहायक पल्ली पुरोहित ब्रदर समीर, धर्म बहनें सहित बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।