Grand Kalash Yatra Marks Inauguration of New Bajrangbali Temple in Jhatnitoli प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsGrand Kalash Yatra Marks Inauguration of New Bajrangbali Temple in Jhatnitoli

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

तोरपा प्रखंड के झटनीटोली गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कलश यात्रा से शुरू हुआ। 501 महिलाओं और कन्याओं ने इस यात्रा में भाग लिया। वैदिक मंत्रों के बीच कलश पूजन कर जल...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 7 May 2025 10:16 PM
share Share
Follow Us on
प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के झटनीटोली गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इस धार्मिक यात्रा में गांव की 501 महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने पीला और गेरुआ वस्त्र पहनकर मंगल कलश के साथ भाग लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ सुबह 8 बजे मंदिर परिसर से हुआ, जो गांव भ्रमण करते हुए तोरपा-कुर्रा मुख्य मार्ग से होते हुए छठ नदी घाट तक पहुंची। नदी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन कर जल भरा गया और वापसी यात्रा के बाद मंदिर परिसर में कलशों को सुसज्जित कर रखा गया।

इस दौरान पुरोहित बैकुंठ षाडंगी द्वारा विधिवत अनुष्ठान कराया गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें गुरुवार को मुख्य प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान किया जाएगा। इसके लिए विशेष रूप से बनारस से पधारे आचार्य शिवम मिश्रा और बैजनाथ दास वेद-शास्त्रों के अनुसार अनुष्ठान कराएंगे। इस आयोजन को लेकर पूरे झटनीटोली गांव में भक्तिमय वातावरण बन गया है। गांव को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और हर घर में धार्मिक गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के ब्रज सिंह, दिगंबर सिंह, मुंसी कांसी, तुलसी कांसी, ब्रजेश सिंह, प्रकाश सिंह, दीपक सिंह, सकलदीप साहू और प्रेम कांसी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।