बेटिकट यात्रियों को पहले ओआरएस-पानी पिलाया, फिर 1087 यात्रियों से वसूला छह लाख जुर्माना
रांची में आठ से नौ मई तक गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। डीआरएम जसमित सिंह बिंद्रा ने मार्गदर्शन किया। विशेष ट्रेन तहलका के माध्यम से विभिन्न स्टेशनों पर चेकिंग की गई। 1087 बेटिकट यात्रियों को पानी...

रांची, वरीय संवाददाता। आठ से नौ मई तक रांची रेलमंडल में गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मार्गदर्शन खुद डीआरएम जसमित सिंह बिंद्रा ने किया। इसको लेकर हटिया स्टेशन से एक विशेष ट्रेन जिसका नाम तहलका दिया गया था, रवाना हुई। जो रांची-नामकुम, गंगाघाट-मुरी सहित कई स्टेशनों तक गई। साथ ही 26 ट्रेनों में बेटिकट यात्रियों की जांच की। इस दौरान रेलवे अनूठा प्रयोग किया। गर्मी को देखते हुए पकड़े गए बेटिकट 1087 यात्रियों को पहले शुद्ध पानी, ओआरएस और खाद्य सामग्री खिलाई। इसके बाद बेटिकट यात्रियों से कुल छह लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान विशेष ट्रेन में रेलवे द्वारा खाद्य सामग्री व पेयजल की सुविधा लेकर चले थे।
पूरे अभियान में 30 वाणिज्य विभाग के कर्मचारी, 20 आरपीएफ और जीआरपी के पांच कर्मचारी शामिल रहे। इसमें विशेष रूप से सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल जेरई, अंजनी कुमार राय सहित कई मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।