Jharkhand s Fisheries Development Minister Shilpi Neha Tirki s Visit to Telangana झारखंड में एक्वा पार्क बनाने की योजना : शिल्पी नेहा, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand s Fisheries Development Minister Shilpi Neha Tirki s Visit to Telangana

झारखंड में एक्वा पार्क बनाने की योजना : शिल्पी नेहा

झारखंड के 100 किसान प्रशिक्षण के लिए जाएंगे नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड हैदराबाद, राज्य के मत्स्य अधिकारी भी नई तकनीक की जानकारी लेने के लिए हैदराबाद

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 29 April 2025 11:14 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड में एक्वा पार्क बनाने की योजना : शिल्पी नेहा

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तेलंगाना दौरे पर मंगलवार को हैदराबाद के फिश फॉर्म, नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के साथ-साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मत्स्य पालन के क्षेत्र में झारखंड बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। राज्य में एक्वा पार्क बनाने पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग विचार कर रहा है। इससे बड़ी संख्या में मत्स्य पालकों को जोड़ा जाएगा। यह संकेत मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने हैदराबाद दौरा के क्रम में दिए हैं। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मत्स्य पालकों को बेहतर प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद भेजा जाएगा। पहले चरण में झारखंड के 100 मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद भेजे जाने की योजना है। इसके साथ ही राज्य के मत्स्य अधिकारी भी नई तकनीक की जानकारी लेने के लिए हैदराबाद जाएंगे। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने हैदराबाद के एक फिश फॉर्म का भ्रमण कर मत्स्य पालन के क्षेत्र सोच से अलग और सफल प्रयोग की जानकारी ली। इस फिश फॉर्म में सेलमन फिश तैयार किया जा रहा है, जिसका बाजार मूल्य तीन हजार रुपए प्रति किलो है। इसी तरह फिश की अलग-अलग प्रजाति के बारे में भी जानकारी इकट्ठी की गई।

मंत्री ने कहा कि झारखंड को मत्स्य पालन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड का सहयोग लिया जाएगा। तेलंगाना राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में धान अधिग्रहण और किसानों को समृद्ध बनाने वाली योजना पर चर्चा हुई। धान अधिग्रहण के मामले में तेलंगाना मॉडल को झारखंड भविष्य में अपना सकता है।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के अनुसार तेलंगाना और झारखंड में एक प्रमुख समानता है। दोनों ही राज्य किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों की उन्नति और उसकी आय में वृद्धि करना है। किसान किसी भी हाल में ठगे ना जाएं, इसका प्रयास किया जाएगा। इसके लिए तेलंगाना राज्य के किसानों की तरह ही झारखंड के किसानों को विभाग की योजनाओं को लेकर जागरूक होना पड़ेगा। बैठक के दौरान झारखंड के विशेष सचिव गोपालजी तिवारी, प्रदीप कुमार हजारी, मत्स्य निदेशक एच एन द्विवेदी सहित तेलंगाना सरकार के अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।