Maharaja Madra Munda Jayanti Celebration at Mundas Historic Sites in Pithoria महाराजा मदरा मुंडा की जयंती पर रूढ़ि प्रथा के साथ पूजा हुई, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMaharaja Madra Munda Jayanti Celebration at Mundas Historic Sites in Pithoria

महाराजा मदरा मुंडा की जयंती पर रूढ़ि प्रथा के साथ पूजा हुई

रांची में महाराजा मदरा मुंडा सेवा संस्थान न्यास ट्रस्ट द्वारा पिठोरिया में मुंडाओं की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य पहान प्रदीप पहान ने पूजा-अर्चना की और पारम्परिक नृत्य का आयोजन हुआ। न्यास...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 12 April 2025 10:32 PM
share Share
Follow Us on
महाराजा मदरा मुंडा की जयंती पर रूढ़ि प्रथा के साथ पूजा हुई

रांची। वरीय संवाददाता महाराजा मदरा मुंडा सेवा संस्थान न्यास ट्रस्ट की ओर से पिठोरिया में मुंडाओं के गढ़ सुंतियाम्बे में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। महाराज मदरा मुंडा की जयंती पर मुख्य पहान प्रदीप पहान ने मुख्य समारोह का नेतृत्व किया। पहान के नेतृत्व में रूढ़ि प्रथा के साथ डाक नगरा वादन के साथ मुंडाओं के ऐतिहासिक 44 धार्मिक स्थल, मरंगबुरू, कम्मपार्ट, पिलचू हड़ाम, पिलचू, बुढ़ही सूर्यमंडा, गढ़बारी में पूजा-अर्चना हुई और बलि दी गई। प्रसाद ग्रहण करने के बाद सरना समाज के लोगों ने पारम्परिक वाद्य यंत्र वादन के बीच समूह में नृत्य कर जयंती समारोह की खुशियां मनाईं। न्यास ट्रस्ट की अध्यक्ष वीणा मुंडा एवं संरक्षक पहलवान सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से युवा वर्ग एवं आने वाले पीढ़ी से पूर्वजों की पूजा पद्धति, रूढ़ि प्रथा को कायम रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनजाति की पहली पहचान रूढ़ि प्रथा से है।

समारोह के आयोजन में विमल पहान, सोमा उरांव, झालो मुंडा, मुन्नी देवी, सुनीता मुंडा, शिवानी मुंडा, हेमंती मुंडा, जितेश्वर मुंडा, महेंद्र मुंडा, बलराम मुंडा, राजेंद्र पहान, रवि पहान, प्रवीण पहान, भवानी मुंडा, गणेश मुंडा, बालेश्वर पहान, रघु पहान, दीनू पहान, संदीप उरांव, सोमा उरांव, सुरेश उरांव, बाहा उरांव, शुकरा उरांव, प्रेमचंद पहान व अन्य की भागीदारी रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।