रातू में चैती दुर्गा पूजा को लेकर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली
रातू में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा समिति ने 501 महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा दुर्गा मंदिर से शुरू होकर बड़ा तालाब पहुंची, जहां जल भरा गया। महिलाएं देवी मंडप और जगन्नाथ मंदिर होते...

रातू, प्रतिनिधि। रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा समिति रातू के तत्वावधान में गुरुवार को रातू बड़काटोली स्थित दुर्गा मंदिर से 501 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से रातू चट्टी होते हुए बड़ा तालाब पहुंची, जहां पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा में शामिल महिलाएं देवी मंडप, जगन्नाथ मंदिर होते हुए मुख्य मंदिर परिसर पहुंची। शुक्रवार को नवपत्रिका पूजन के बाद संध्या में पूजा पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद से श्रद्धालु मां दुर्गा का दर्शन कर सकेंगे। कलश यात्रा में राजकुमार वर्मण, प्रदीप साहू, संजय गुप्ता, अशोक साहू, संजय साहू, हरि साहू, गुड्डू, संजय गुप्ता, खेलावन साहू, विजय साहू, अंबिका प्रसाद, गुड्डू, सुदामा, ललन कुमार, रवि गुप्ता आदि शामिल हुए। ज्ञात हो कि बजरंगबली मंदिर रातू में पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है। पूजा में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हो रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।