Mini Marathon Held in Bisa Winners Announced and Cash Prizes Awarded गुलशन डुंगडुंग बने मैराथन दौड़ के विजेता, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMini Marathon Held in Bisa Winners Announced and Cash Prizes Awarded

गुलशन डुंगडुंग बने मैराथन दौड़ के विजेता

अनगड़ा के बीसा में 5 किलोमीटर की मिनी मैराथन दौड़ आयोजित की गई। दौड़ का उद्घाटन भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने किया। रांची के गुलशन डुंगडुंग ने 14.17 मिनट में दौड़ पूरी करके पहला...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 23 April 2025 10:26 PM
share Share
Follow Us on
गुलशन डुंगडुंग बने मैराथन दौड़ के विजेता

अनगड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बीसा में पांच किमी की मिनी मैराथन दौड़ आयोजित की गई। दौड़ गेतलसूद चौक से बीसा स्थित जीतराम चौक तक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। मिनी मैराथन के विजेता रांची के गुलशन डुंगडुंग रहे। इन्होंने 14.17 मिनट में अपनी दौड़ पूरी की। दूसरे स्थान पर रामगढ़ के छोटेलाल महतो और तीसरे स्थान पर चतरा के सतीश कुमार महतो रहे। दौड़ के टॉप 20 धावकों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विजेता को 5,000 रुपये, उपविजेता को 3,100 रुपये और तीसरे स्थान के प्रतिभागी को 2100 रुपये नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन की तैयारी प्रतिभागी साल भर करते हैं। अतिथि के रूप में नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, बीसा मुखिया मंजोती देवी, पंचायत समिति सदस्य मानेश्वर मुंडा, समाजसेवी सत्येन्द्र मुंडा, गंधिया करमाली थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जयराम बेदिया, रामदेव बेदिया, सोनाराम बेदिया, रोहित बेदिया, पिकेश्वर बेदिया, संतोष बेदिया, सोहित बेदिया, जुकेशवर बेदिया, दीपक बेदिया, प्रेम बेदिया, धीरज लोहरा, सुमित मुंडा, अनिल बेदिया, गोविंद बेदिया, बालकिशोर बेदिया, दिलवर बेदिया, सहीराम बेदिया, विभीषण बेदिया आदि का योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।