Priyanka Luthra Selected for Under-19 Women s Cricket Camp in Mohali प्रियंका लूथरा बीसीसीआई के कैंप में आमंत्रित, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsPriyanka Luthra Selected for Under-19 Women s Cricket Camp in Mohali

प्रियंका लूथरा बीसीसीआई के कैंप में आमंत्रित

रांची में, बीसीसीआई द्वारा 25 अप्रैल से 21 मई तक मोहाली स्टेडियम में अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। झारखंड की प्रियंका लूथरा का चयन उनकी बेहतरीन प्रदर्शन के आधार...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 9 April 2025 10:34 PM
share Share
Follow Us on
प्रियंका लूथरा बीसीसीआई के कैंप में आमंत्रित

रांची, वरीय संवाददाता। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बीसीसीआई की मेजबानी में 25 अप्रैल से 21 मई तक मोहाली स्टेडियम, चंडीगढ़ में अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम का प्रशिक्षण शिविर आयोजित है। इसमें झारखंड से प्रियंका लूथरा को आमंत्रित किया गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की चयन‌ समिति ने गत दिनों प्रियंका लूथरा द्वारा बोर्ड मैचों में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बीसीसीआई के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ने जेएससीए को भेजे पत्र में कहा है कि प्रियंका को 24 अप्रैल तक मोहाली स्टेडियम में रिपोर्ट करनी है। इसके लिए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को एक फिटनेस मापदंड भी भेजा गया है, जिसके तहत प्रियंका को अपनी फिटनेस की तैयारी करनी है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर प्रियंका चाहे तो वह अपने फिटनेस के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु से संपर्क कर सकती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।