डॉ बीसी रॉय इंजीनियरिंग कॉलेज ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
रांची के डॉ बीसी रॉय इंजीनियरिंग कॉलेज में रजत जयंती समारोह के तहत सर्वोत्तम नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में छह उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिनमें ओलंपिक स्वर्ण पदक...

रांची। डॉ बीसी रॉय इंजीनियरिंग कॉलेज, दुर्गापुर ने रजत जयंती समारोह के तहत शुक्रवार को सर्वोत्तम नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें छह उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एवं अर्जुन पुरस्कार प्राप्त गुरबक्स सिंह, अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सुब्रत भट्टाचार्य, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान पद्मश्री झूलन गोस्वामी, प्रख्यात तीरंदाज अर्जुन पुरस्कार प्राप्त डोला बनर्जी, प्रसिद्ध हेप्टाथलीट एवं अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सोम बिस्वास और तैराक सयानी दास शामिल थीं। डॉ बीसी रॉय सोसाइटी के महासचिव तरुण भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष जरनैल सिंह, मुख्य सलाहकार डॉ सैकत मैत्रा ने खिलाड़ियों को सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।