डकरा में मनाया गया सरहुल पूजा महोत्सव
डकरा में एनके एरिया सरना समिति द्वारा सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। विधायक सुरेश बैठा और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम में पारंपरिक पूजा के बाद सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। सभी...

खलारी, निज प्रतिनिधि। एनके एरिया सरना समिति के तत्वाधान में डकरा में रविवार को सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर मुख्य अतिथि विधायक सुरेश बैठा और विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता, ट्राइबल इंडिया क्वीन पूजा लकड़ा,थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो,मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता,केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी इंदिरा देवी,शमीम बड़ेहार, ज़ालिम सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में सबसे पहले पाहन शिवचरण गंझु ने डकरा सरना स्थल पर पारंपरिक तरीके से पूजा- अर्चना किया। इसके बाद दर्जनों खोड़हा टीमो के द्वारा सांस्कृतिक गाजे- बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मांदर, ढोल- नगाड़े के साथ नृत्य करते हुए केडीएच सरना क्लब पहुंचे। जहां मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद सभी टीमों के ने बारी- बारी से नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने सभी टीमो को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि सरहुल प्रकृति का पर्व है यह हमें प्रकृति सरंक्षण का संदेश देता है। इस मौके पर रंथू उरांव, सुनील कुमार सिंह,राम लखन गंझु,नरेश गंझु, मुखिया पुतुल देवी,दीपमाला कुमारी, सुनीता देवी,ललिता देवी,तेजी किस्पोट्टा,सुमन देवी,प्रियंका देवी,मोनू रजक,अशोक लकड़ा, साबिर अंसारी, कन्हाई पासी,नरेश गंझु, राजेश सिंह मिंटू, प्रभाकर गंझु, राजेंद्र उरांव,सूरज मुंडा,मिथुन गंझु, नुन्दन गंझु, महेंद्र गंझु, सागर उरांव, दीपक पाहन, रवि कुमार,संजू महली,दीपक उरांव, शिवशंकर कुमार,गुड्डू मुंडा,संतोष मुंडा,बबलू उरांव,प्रभाकर गंझू रमेश गंझु, राजकुमार मुंडा,दीपक टाना भगत,बिरजू लोहरा,अमित लकड़ा,सुकरा उरांव,सहित कई लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।