विशेष मध्यस्थता अभियान के तीसरे दिन 27 मामले सुलझे
रांची में सिविल कोर्ट के मध्यस्थता केंद्र में चल रहे विशेष मध्यस्थता अभियान के तीसरे दिन 27 मामलों का समाधान किया गया। फैमिली कोर्ट से 30 मामले मध्यस्थता केंद्र को भेजे गए थे। इस अभियान में कई टूट के...

रांची। सिविल कोर्ट के मध्यस्थता केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान के तीसरे दिन 27 मामलों को मध्यस्थतों ने दोनों पक्षों के वकीलों के साथ मिलकर सुलझाया। बुधवार को फैमिली कोर्ट से कुल 30 मामले अग्रसारित होकर मध्यस्थता केंद्र को प्राप्त हुआ था। विशेष अभियान में कई टूट के कगार पर खड़े जोड़ों को साथ किया गया। जिन जोड़ों को साथ किया गया वे सभी राजी-खुशी अपने मामले को समाप्त कराते हुए बीते हुए कल को भुलाकर साथ रहने को तैयार हो गए। विशेष अभियान 21 मार्च तक चलेगा। डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने अपील की है कि जो वादकारी अपने वादों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाना चाहते हैं, वे अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।