ठाकुरगांव में समाजसेवी का आकस्मिक निधन
ठाकुरगांव के खखरा गांव निवासी समाजसेवी कयूम अंसारी का गुरुवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वह कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, विधायक और स्थानीय नेताओं ने शोक...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 2 May 2025 11:05 PM

ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खखरा गांव निवासी समाजसेवी 55 वर्षीय कयूम अंसारी का आकस्मिक निधन गुरुवार की सुबह हो गया। जानकारी के अनुसार कयूम पिछले कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित था। कयूम के आकस्मिक निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक सुरेश बैठा, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, मुखिया दशरथ उरांव, जहरुद्दीन अंसारी, जावेद इरफान और पंचायत समिति सदस्य भुनेश्वर साहू आदि ने गहरा शोक जताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।