ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा
रांची में तिरंगा यात्रा का आयोजन भारतीय सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में किया गया। भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पूर्व सैनिक, साधु-संत और नागरिकों ने भाग लिया।...

रांची, संवाददाता। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता तथा वीर जवानों के सम्मान में जिला स्कूल से बिरसा मुंडा समाधि स्थल कोकर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। रांची भाजपा महानगर और ग्रामीण ने संयुक्त रूप ये इस तिरंगा यात्रा का आयोजन कर आभार जताया। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पूर्व सैनिक, सैनिक के परिजन, साधु-संत, पार्टी कार्यकर्ता एवं रांची के बड़ी संख्या में नागरिक हाथों में तिरंगा ध्वज एवं तख्ती लेकर यात्रा में शामिल हुए। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज पूरे भारतवासी सेना के शौर्य एवं पराक्रम से गौरवान्वित हैं। पाकिस्तान जैसे परमाणु संपन्न देश में भारतीय सेना द्वारा घुसकर उनके दर्जनों सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर देना वीरता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि आज भारत सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी जैसे नेतृत्व क्षमता के रहते भारत पर बुरी निगाहें रखेगा तो उसे ऐसा ही जवाब मिलेगा। भारत की सामरिक शक्ति का लोहा दुनिया मान रही: संजय सेठ केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि भारत की सामरिक शक्ति को अब पूरी दुनिया लोहा मान रही है। अब ऑपरेशन सिंदूर भारत का कानून बन चुका है। अब दुश्मन को इसी भाषा में जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत आगे बढ़ रहा है। भारत से जो भी टकराएगा, उसकी यही परिणति होगी। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को नमन किया। कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू एवं रांची के विधायक सीपी सिंह ने भी संबोधित किया। ये भी हुए शामिल तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, डॉ जीतू चरण राम, राम कुमार पाहन, समरी लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, गणेश मिश्रा, सुनीता सिंह, विनय महतो धीरज, सत्यनारायण सिंह, केके गुप्ता, सुबोध सिंह गुड्डू, रमेश सिंह, सुरेंद्र महतो, सीमा शर्मा, संजय जायसवाल, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, बसंत दास, संजीव चौधरी, विनय सिंह, अनीता वर्मा, सुधाकर चौबे, प्रभुदयाल बड़ाइक, बीणा मिश्रा, विकास रवि, नेहा सिंह, सोनू सिंह, पायल सोनी, रोमित नारायण सिंह, राकेश शर्मा समेत अन्य शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।