डोरंडा में दो पक्षों में विवाद मामले में तीन गिरफ्तार
रांची के डोरंडा पत्थर रोड पर दो पक्षों के बीच विवाद में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मो आजाद, शाहनवाज और मो आफताब शामिल हैं। विवाद के दौरान मो सैफ को गंभीर चोटें आईं और उसके...

रांची, वरीय संवाददाता। डोरंडा थाने की पुलिस ने पत्थर रोड में दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। आरोपियों में मो आजाद, शाहनवाज उर्फ रिंकू और मो आफताब शामिल हैं। सभी आरोपी डोरंडा के ही रहने वाले हैं। हालांकि, डोरंडा पुलिस ने दूसरे पक्ष से एक भी लोगों को गिरफ्तार नहीं की है। इसे लेकर लोग आक्रोशित हैं। बीते मंगलवार को डोरंडा पत्थर रोड में गाड़ी से दीवार क्षतिग्रस्त होने के बाद विवाद हो गया था। सैफ नामक युवक को लोगों ने पीटकर सिर फोड़ दिया था। इसके विरोध में सैफ और उसके परिजनों ने खटाल संचालक के घर पर हमला किया।
महिला समेत मौजूद लोगों की जमकर धुनाई की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सैफ और विभा देवी के बयान पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। लाठी और रॉड से मारकर किया घायल, केस डोरंडा पत्थर रोड में मारपीट में गंभीर रूप से घायल मो सैफ राजा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में चुन्नू मिश्रा, सुभाष मिश्रा समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। सैफ ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त राम की चार पहिया वाहन पर कुम्हार टोली जा रहा था। उसी दौरान फायर रोड स्थित गाड़ी अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार से टकरा गई, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वह घर ब्राह्मदेव रजक का था। इसी दौरान चुन्नू मिश्रा, सुभाष मिश्रा समेत अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से मारकर उनका सिर फोड़ दिया। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। मारपीट कर युवतियों के कपड़े फाड़ने का आरोप पत्थर रोड निवासी विभा देवी ने मारपीट मामले में सात नामजद समेत सौ अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में मो आजाद, मो आफताब, मो फिरोज, मो नूर, मो शाहनवाज उर्फ रिंकू, मो राजू और मो सैफ को आरोपी बनाया गया है। विभा ने पुलिस को बताया कि घर की दीवार तोड़ने का विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पति समेत अन्य लोगों पर हमला कर दिया। उनके पति और पुत्र के साथ मारपीट की। घटना में उनके पति को हाथ में चोट भी लगी। उनकी पुत्री के साथ छेड़खानी की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। हथियार से लैस आरोपियों ने उन्हें, उनके पुत्र व पति को जान से मारने की धमकी भी दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।