Vishwa Hindu Parishad Protests Across Jharkhand Demanding President s Rule in West Bengal विहिप का आक्रोश मार्च और विरोध प्रदर्शन आज, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsVishwa Hindu Parishad Protests Across Jharkhand Demanding President s Rule in West Bengal

विहिप का आक्रोश मार्च और विरोध प्रदर्शन आज

विश्व हिन्दू परिषद ने झारखंड के सभी जिला केंद्रों पर आक्रोश प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। मुर्शिदाबाद की घटना को लेकर राष्ट्रपति शासन की मांग की जाएगी। कार्यकर्ता 11 बजे मार्च निकालेंगे और दोपहर 2...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 18 April 2025 09:10 PM
share Share
Follow Us on
विहिप का आक्रोश मार्च और विरोध प्रदर्शन आज

रांची, वरीय संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद, झारखंड प्रांत की ओर से शनिवार को सभी जिला केंद्रों पर आक्रोश प्रदर्शन होगा। इस क्रम में मुर्शिदाबाद की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की जाएगी। संगठन के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत एवं प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत रांची समेत राज्य के सभी जिला केंद्रों पर दिन के 11 बजे से कार्यकर्ता आक्रोश मार्च निकालेंगे और दोपहर दो बजे तक प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद संबंधित जिले के उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम प्रेषित ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से वक्फ अधिनियम के बहाने पश्चिम बंगाल में लक्षित हिंसा और दंगा से हिन्दूओं के साथ उत्पीड़न बड़े स्तर पर चल रहा है। सैकड़ों की संख्या में पीड़ित हिन्दू परिवार अपने ही राज्य में निर्वासित होने को विवश हुए हैं। राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई हिन्दू परिवारों की सुरक्षा के लिहाज से जमीन पर दिखाई नहीं पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।