Jharkhand Government Changes School Timings Amid Heat Wave Concerns गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों की टाइमिंग बदली, अब सुबह 7 से चलेंगी कक्षाएं, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsJharkhand Government Changes School Timings Amid Heat Wave Concerns

गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों की टाइमिंग बदली, अब सुबह 7 से चलेंगी कक्षाएं

झारखंड सरकार ने गर्मी को देखते हुए स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। सभी विद्यालयों में कक्षाएं नए समय के अनुसार चलेंगी। कक्षा केजी से 8वीं तक सुबह 7 से 11:30 बजे और कक्षा 9वीं से 12वीं तक सुबह...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजFri, 25 April 2025 12:59 AM
share Share
Follow Us on
गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों की टाइमिंग बदली, अब सुबह 7 से चलेंगी कक्षाएं

साहिबगंज। झारखंड सरकार ने राज्य में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने 24 मई को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। डीएसई कुमार हर्ष ने बताया की विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में कक्षाएं बदले हुए समयानुसार संचालित होंगी। यह आदेश 26 अप्रैल से प्रभावी होगा। आदेश के अनुसार, कक्षा केजी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से लेकर 11:30 बजे तक चलेंगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह निर्देश आगामी आदेश तक लागू रहेगा। इसके अतिरिक्त, निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरुप आरटीई अधिनियम व अन्य प्रावधानों के अंतर्गत होगा। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विधुनाथ आचार्य ने भीषण गर्मी को देखते हुए वर्ग संचालन में समय संशोधन का स्वागत किया है। इसके लिए विभागीय मंत्री रामदास सोरेन, शिक्षा सचिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा राज्य के नौनिहालों के स्वास्थ्य को देखते हुए बेहतर कदम है।

तीन घंटे में हीट वेव से बीमार सात मरीज पहुंचे अस्पताल

साहिबगंज। हीट वेव से यहां लोग बीमार पड़ रहे हैं। सदर अस्पताल में उल्टी व दस्त, डायरिया, पेट में दर्द, डिहाइड्रेशन व कमजोरी के मरीज इस समय अधिक पहुच रहे हंै। गुरुवार को सिर्फ तीन घंटे में सात मरीज भर्ती किया गया है। जिसे कमजोरी, पेट दर्द, उल्टी व दस्त, डिहाइड्रेशन के शिकायत थी। डॉक्टर ने कहा इनलोगों को हीट वेव( लू ) लगने से ऐसा हुआ है। अस्पताल के लगभग सभी बेड मरीजों से भरा पड़ा है। डॉक्टर ने हीट वेव से बचने की सलाह दी है। डॉक्टर ने बताया कि इस मौसम में बिना काम के घर से बाहर नहीं निकले। अरग जरुरी हो तो शरीर खासकर सर को ढक कर ही घर से निकले। बच्चे व बूढ़े को धूप में जाने से बचाएं।

लू के लक्षण

-सर दर्द होना

-जी मचलाना

-बुखार जैसा लगना

-पेट दर्द-उल्टी,दस्त,

-डिहाइड्रेशन

-कमजोरी

डॉक्टर की सलाह

- पानी ज्यादा पिये

-ओआरएस घोल का सेवन करें

-खाली पेट बाहर न निकले

-बच्चे व बुजुर्ग को धूप से बचाये

-मौसमी फल खाएं।

-तरबूज खाये

क्या कहते है डॉक्टर

हीट वेव यानी लू लगने से शरीर गर्म हो जाता है। इसमें कईबार बुखार की दवा भी काम नहीं करती है। ऐसे में ठंडा पानी से बदन को सेंके। खाली पेट में लू लगने का अधिक डर होता है। छाता व सर ढक कर ही चले।

डॉ. केशव कृषणा

सदर अस्पताल, साहिबगंज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।