Two Passengers Injured in Toto Collision Near Rajmahal अनियंत्रित होकर टोटो पलटने से दो घायल, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsTwo Passengers Injured in Toto Collision Near Rajmahal

अनियंत्रित होकर टोटो पलटने से दो घायल

राजमहल के उधवा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को दो टोटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में मुर्गी टोला निवासी नूरजहांन बीवी और मानसिंघा निवासी गोलीमन बीबी घायल हो गए। दोनों राजमहल से डॉक्टर दिखाकर लौट...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजTue, 17 June 2025 04:33 PM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित होकर टोटो पलटने से दो घायल

राजमहल। उधवा - राजमहल मुख्य मार्ग पर शहर के उप कारा के पास मंगलवार को अनियंत्रित होकर दो टोटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दो यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार टोटो चालक राजमहल की ओर से यात्री लेकर उधवा की और जा रहा था। दूसरा विपरीत दिशा से आ रहा था। जिसमें टोटो में बैठे मुर्गी टोला निवासी नूरजहांन बीवी(27), मानसिंघा निवासी गोलीमन बीबी (60) दोनों घायल हो गया। दोनों राजमहल से डॉक्टर दिखाकर घर जा रहा था। जिसे आसपास के लोगों के मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज किया।

घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।