बाइक से गिरकर महिला घायल, रेफर
महाराजपुर-तालझारी मुख्य मार्ग पर करणपुरातो के पास शुक्रवार की देर शाम एक महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। मनोज कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ समारोह में शामिल होने आ रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर...

राजमहल, प्रतिनिधि। महाराजपुर-तालझारी मुख्य मार्ग पर करणपुरातो के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के जैनाबाद निवासी मनोज कुमार अपने घर से बाइक लेकर पत्नी और बच्चों के साथ मंगलहाट(नकटी ) अपने रिश्तेदार के घर किसी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहा था। किसी दौरान करण पुरातों के पास अनियंत्रित होकर बाइक लेकर गिर गया।जिसमें बाइक के पीछे बैठी उनकी पत्नी बानो देवी ( 45) गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया।
जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया।बाद में गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।