Tragic Accident 36-Year-Old Man Killed by Unknown Vehicle in SaraiKela आदर्श कालोनी के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, Saraikela Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsTragic Accident 36-Year-Old Man Killed by Unknown Vehicle in SaraiKela

आदर्श कालोनी के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

सरायकेला थाना के दुगनी में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 36 वर्षीय गुणाधर तिवारी की मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई की शादी की रिसेप्शन पार्टी से लौट रहा था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित...

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेलाSat, 26 April 2025 04:10 PM
share Share
Follow Us on
आदर्श कालोनी के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

सरायकेला।सरायकेला थाना अंतर्गत दुगनी के आदर्श कालोनी के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। मृतक़ की पहचान नारायणपुर पंचायत के विजय गांव निवासी गुणाधर तिवारी के रूप में हुई है। मृतक शुक्रवार को दुगनी में रह रहे उसके चचेरे भाई की शादी की रिसेप्सन पार्टी में गया था। रिसेप्सन पार्टी से रात को वह अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान आदर्श कालोनी के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर सड़क पर पड़े युवक को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।