Congress Committee Reorganization Meeting Held New Leaders Elected प्रखंड कांग्रेस कमिटि का गठन, अजीत बनें अध्यक्ष, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsCongress Committee Reorganization Meeting Held New Leaders Elected

प्रखंड कांग्रेस कमिटि का गठन, अजीत बनें अध्यक्ष

प्रखंड कांग्रेस पार्टी की बैठक रविवार को हुई, जिसमें अजित कंडुलना की अध्यक्षता में संगठन का पुनर्गठन किया गया। बैठक में नए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ, जिसमें अजित कंडुलना को अध्यक्ष, जेम्स कडुंलना को...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSun, 27 April 2025 09:46 PM
share Share
Follow Us on
प्रखंड कांग्रेस कमिटि का गठन, अजीत बनें अध्यक्ष

बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड कांग्रेस पार्टी की बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता अजित कंडुलना ने की। बैठक में प्रखंड कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया गया। मौके पर पर्यावेक्षक के रुप में फुलेकरिया डांग उपस्थित थे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को ग्रासरूट स्तर पर मजबूत बनाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन के तहत नए पदधारियों का चसन किया गया। जिसमें अजित कुंडलना को अध्यक्ष, जेम्स कडुंलना को उपाध्यक्ष, रफीक अंसारी को महासचिव मनोनित किया गया है। मौके पर काफी संख्या में पार्टी के पदधारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

-

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।