Kolabira Celebrates Mango Festival Promoting Horticulture and Farmers Income किसानों ने लगाई विभिन्‍न नस्‍ल के आमों की प्रदर्शनी, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsKolabira Celebrates Mango Festival Promoting Horticulture and Farmers Income

किसानों ने लगाई विभिन्‍न नस्‍ल के आमों की प्रदर्शनी

कोलेबिरा में आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। उद्घाटन डीडीसी संदीप कुमार और अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के आम दिखाए गए। मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आम...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSat, 14 June 2025 11:11 PM
share Share
Follow Us on
किसानों ने लगाई विभिन्‍न नस्‍ल के आमों की प्रदर्शनी

कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को आम महोत्सव सह बागवानी मेला आम मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डीडीसी संदीप कुमार दोराईबुरु, प्रमुख दुतामी हेमरोम, उप प्रमुख सुनीता देवी, बीडीओ बिरेंद्र किंडो, सीओ अनुप कच्छप आदि ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। मौके पर बिरसा हरित आम बागवानी योजना के तहत लगाए गए आम बागवानी के लाभुकों के द्वारा आम की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में आम्रपाली, हिमसागर, लंगड़ा, बंबईया, मल्लिका के अलावे अन्य प्रकार के आमों का प्रदर्शन किया गया। डीडीसी ने कहा कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आम बागवानी की ओर आकर्षित है।

ताकि ग्रामीण योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी आमदनी बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि बागवानी योजना से जुड़कर किसान अपनी आय बढ़ाते हुए अपनी आजीविका में सुधार ला सकता है। मौक पर उप प्रमुख सुनीता देवी, बीपीओ संजीता कुमारी, अभियंता दीपक बडाईक, कोलेबिरा पंचायत के मुखिया अंजना लकड़ा, पंसस उषा देवी, पंचायत सचिव लालमईन गोप, भोला महतो आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।