धर्म पुरोहितों के साथ मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज
पल्ली पुरोहित के आवास में डकैती की घटना में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रविवार रात पांच नकाबपोश अपराधियों ने तीन धर्म पुरोहितों के साथ मारपीट करते हुए लगभग छह लाख रुपए चुरा लिए। पुलिस ने छापेमारी...

बोलबा, प्रतिनिधि। समसेरा पारिश परिसर स्थित पल्ली पुरोहित के आवास में डकैती की घटना के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 09/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उल्लेखनीय है कि रविवार की रात पांच नकाबपोश अपराधियों ने तीन धर्म पुरोहित फा इग्नासियुस टोप्पो, फा अगुस्टिन डुंगडुंग और फा रोशन सोरेंग के साथ मारपीट करते हुए लगभग छह लाख रुपए की डकैती कर फरार हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। इधर पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।