Simdega Celebrates 24th Foundation Day A Journey of Growth and Recognition in Sports 24 वर्ष का यौवन प्राप्त कर विकास की उंचाईयों पर चढ़ रहा है सिमडेगा जिला, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsSimdega Celebrates 24th Foundation Day A Journey of Growth and Recognition in Sports

24 वर्ष का यौवन प्राप्त कर विकास की उंचाईयों पर चढ़ रहा है सिमडेगा जिला

सिमडेगा जिले का 24 वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया जाएगा। 24 वर्षों में, यह जिला खेल और राजनीति के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका है, खासकर हॉकी के कारण। यहां कई सुविधाएं जैसे कॉलेज और हॉकी स्टेडियम...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाWed, 30 April 2025 12:38 AM
share Share
Follow Us on
24 वर्ष का यौवन प्राप्त कर विकास की उंचाईयों पर चढ़ रहा है सिमडेगा जिला

सिमडेगा। बुधवार को जिले का 24 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिला 24 वर्ष का युवा के रुप में लोगों का अभिवादन करेगा। वर्ष 1915 में गुमला जिले के एक अनुमंडल के रुप में रहने वाले सिमडेगा की पहचान आदिवासी बहुल क्षेत्र के रुप में थी। जिला बनने के बाद 24 वर्षो में जिले ने कई बदलाव देखे है। इन 24 वर्षो में जिले की पहचान पूरे देश में खेल और राजनीति के कारण हुई। खेल में हॉकी के कारण सिमडेगा जिला सिर्फ देश ही नहीं, विदेश में भी अपनी पहचान बनाए हुए है। जिले के कई हॉकी खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। इसी का परिणाम है कि जिला बनने के बाद सिमडेगा को एक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मिला। इसके अलावे एक अंतर्राष्ट्रीय सुविधायुक्त हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार है। हालांकि जिले के लोगों को अब भी एथलेटिक्स, फुटबॉल, क्रिकेट आदि खेलो के लिए सुविधा का इंतजार है। इन 24 वर्षो में जिले को आईटीआई कॉलेज, पोलिटेक्निक कॉलेज, बानो और कोलेबिरा में डिग्री कॉलेज, संत जेवियर कॉलेज, महिला डिग्री कॉलेज, एकलव्य स्कूल, सदर अस्पताल, बिजली ग्रिड जैसे कई सुविधा प्राप्त हुई। इन सुविधाओं के दम पर आदिवासी बहुल सिमडेगा जिला विकास के उंचाईयों पर पहुंचने का प्रयास कर रहा है। जिला बनने के बाद अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरणों को पहुंचाने के लिए तीन नए प्रखंड भी बनाए गए ताकि प्रशासनिक ढांचे का विस्तार हो सके। 24 वर्ष बीत जाने के बाद भी जिले के लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, उच्च शिक्षा के लिए परेशान है। जिले के लोगों ने आने वाले वर्षो में जिले की हर समस्या के निदान होने की इच्छा व्यक्त करते हुए सभी को स्थापना दिवस की शुभकामना दी है।

स्थापना दिवस पर महापुरुषो को दी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।