प्रियंका चोपड़ा के 5 ब्यूटी सीक्रेट्स, मेकअप हटाने के लिए फॉलो करती हैं ये टिप्स beauty secrets of priyanka chopra makeup removal routine for healthy glowing skin with coconut oil, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीbeauty secrets of priyanka chopra makeup removal routine for healthy glowing skin with coconut oil

प्रियंका चोपड़ा के 5 ब्यूटी सीक्रेट्स, मेकअप हटाने के लिए फॉलो करती हैं ये टिप्स

  • Beauty Secrets Of Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने अपने कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अपने मेकअप रिमूवल रूटीन को शेयर किया है। अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा जैसी सॉफ्ट और निखरी त्वचा पाने का सपना देखती हैं तो फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानTue, 22 April 2025 01:11 PM
share Share
Follow Us on
प्रियंका चोपड़ा के 5 ब्यूटी सीक्रेट्स, मेकअप हटाने के लिए फॉलो करती हैं ये टिप्स

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त अदाकारी की छाप छोड़ चुकीं प्रियंका चोपड़ा फैशन स्टाइल के लिए ही नहीं बल्कि नेचुरल ग्लोइंग स्किन के लिए भी जानी जाती हैं। लेकिन बात जब स्किन केयर की आती है तो देसी गर्ल प्रियंका अक्सर घरेलू नुस्खों पर ही भरोसा करती हैं। बता दें, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने स्किन केयर पर खास ध्यान देती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अपने मेकअप रिमूवल रूटीन को भी शेयर किया है। अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा जैसी सॉफ्ट और निखरी त्वचा पाने का सपना देखती हैं तो फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स।

प्रियंका चोपड़ा के ब्यूटी टिप्स

डबल क्लींजिंग

प्रियंका चेहरे पर लगा मेकअप हटाने के लिए डबल क्लींजिंग मेथड का यूज करती हैं। जिसके लिए वो पहले नारियल तेल या मेकअप रिमूवर बाम से चेहरे की मालिश करती हैं। इस तरह से मेकअप रिमूव करने से यह हैवी मेकअप, सनस्क्रीन, और गंदगी को अच्छी तरह साफ करता है। इसके बाद वह चेहरे को जेल या फोम-आधारित क्लींजर से चेहरा धोती हैं, जो बचे हुए अवशेषों को हटाकर त्वचा को फ्रेशनेस देता है।

नारियल तेल

प्रियंका मेकअप रिमूव करने के लिए अक्सर नारियल तेल का यूज करती हैं। इसे चेहरे, आंखों और होंठों पर, लगाकर हल्के हाथों से मसाज करती हैं। इसके बाद गर्म पानी में भिगोए तौलिए से तेल और मेकअप को पोंछती हैं। इस उपाय को फॉलो करने से नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करके स्किन ड्राईनेस से बचाता है।

आई मेकअप

आंखों पर लगे मेकअप को हटाने के लिए वह कॉटन पैड पर रिमूवर डालकर आंखों पर 10-15 सेकंड के लिए रखती हैं। इसके बाद वो हल्के हाथ से आंखों को बंद करके पोंछती हैं।

क्लींजिंग के बाद मॉइस्चराइजिंग

मेकअप हटाने के बाद चेहरा धोकर प्रियंका तुरंत मॉइस्चराइजर लगाती हैं। इससे त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और रात भर उसे पोषण मिलता है।

चेहरे का मेकअप साफ किए बिना ना सोएं

चेहरे पर मेकअप लगाकर सोने की गलती कभी ना करें। आप चाहे कितनी भी थकी हुई क्यों ना हों, चेहरे से मेकअप साफ करके ही सोएं। ऐसा ना करने पर चेहरे के पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे मुंहासे हो सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।