पॉट हैगिंग से लेकर डोर मेट तक, पुराने कूलर की जाली को रियूज करके बचाएं काफी पैसे best creative ways to reuse old cooler jali recycling tips for wall home decor flower pot photo frame hanger in hindi, लाइफस्टाइल - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़best creative ways to reuse old cooler jali recycling tips for wall home decor flower pot photo frame hanger in hindi

पॉट हैगिंग से लेकर डोर मेट तक, पुराने कूलर की जाली को रियूज करके बचाएं काफी पैसे

इन टिप्स को फॉलो करने से आप ना सिर्फ अपने पुराने कूलर की जालियों को रियूज कर पाएंगे बल्कि आपके घर को भी एक नया फ्रेश लुक मिलेगा। आइए जानते हैं पॉट हैगिंग से लेकर आपके शू रैक लाइनर तक पुराने कूलर की जाली आपके क्या-क्या काम आ सकती है।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानMon, 28 April 2025 03:17 PM
share Share
Follow Us on
पॉट हैगिंग से लेकर डोर मेट तक, पुराने कूलर की जाली को रियूज करके बचाएं काफी पैसे

गर्मी का मौसम शुरू होते ही अगर आप अपने कमरे की खिड़की पर लगे पुराने कूलर को अलविदा कहने का मन बना रहे हैं तो उसे कबाड़ में देने से पहले ये होम डेकोर टिप्स जरूर चेक कर लें। इन टिप्स को फॉलो करने से आप ना सिर्फ अपने पुराने कूलर की जालियों को रियूज कर पाएंगे बल्कि आपके घर को भी एक नया फ्रेश लुक मिलेगा। आइए जानते हैं पॉट हैगिंग से लेकर आपके शू रैक लाइनर तक पुराने कूलर की जाली आपके क्या-क्या काम आ सकती है।

पुराने कूलर की जाली को रियूज करने के मजेदार हैक्स

गमलों में नमी बनाए रखने के लिए

कूलर की पुरानी जाली को छोटे टुकड़ों में काटकर गमलों की मिट्टी के ऊपर या नीचे रखें। इस उपाय को करने से गमले की मिट्टी में नमी लंबे समय तक बनी रहने के साथ पानी की बर्बादी भी कम होती है।

डेकोरेटिव वॉल पैनल

जंग लगी कूलर की जाली को साफ करके, इसे मनचाहे रंग से रंगकर दीवार पर सजावटी पैनल के रूप में लगाएं। आप चाहे तो इसे पॉट हैगिंग, फोटो फ्रेम, लटकन, या विंड चाइम्स के लिए बेस बनाकर भी यूज कर सकते हैं। यह टिप आपके घर को कूल लुक देगा।

किचन स्क्रबर के रूप में

कूलर की पुरानी जाली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बर्तन साफ करने वाला स्क्रबर तैयार कर सकते हैं। यह स्क्रबर ग्रीस और जिद्दी दाग हटाने में प्रभावी होता है। हालांकि इस उपाय को आजमाने से पहले जाली को अच्छी तरह साफ जरूर कर लें।

डोरमेट

जाली को साफ करके, इसे बाथरूम या शू रैक के नीचे बिछाएं। बरसात के मौसम में यह उपाय जूतों की गंदगी को रोकने के लिए अच्छी तरह काम करता है।

बरतें ये सावधानियां

-कूलर की पुरानी जाली को रियूज करने से पहले उसे गर्म पानी, साबुन, और कीटाणुनाशक से अच्छी तरह साफ जरूर करें।

-कूलर की जाली के तेज किनारों या क्षति की जांच जरूर करें। ऐसा करके चोट से बचा जा सकता है।

-कूलर की जाली को रियूज करने के लिए पर्यावरण-अनुकूल पेंट का उपयोग करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।