पुरुषों की शर्ट में बाईं तरफ ही क्यों होती है जेब, क्या आपको पता है वजह?
पुरुषों की शर्ट में एक जेब लगी होती है, जो आमतौर पर बायीं तरफ होती है। क्या आप जानते हैं कि ये जेब क्यों लगाई जाती है और इसके बायीं तरफ होने की वजह क्या है? नहीं, तो यहां जानिए-

ज्यादातर पुरुष शर्ट-पैंट पहनना पसंद करते हैं। ऑफिस जाना हो या फिर किसी पार्टी में शर्ट के साथ जींस या फिर पैंट को पेयर करना पुरुषों को ज्यादा स्टाइलिश और आरामदायक लगता है। लेकिन क्या आपने पुरुषों की शर्ट को गौर से देखा है। पुरुषों और महिलाएं दोननों ही शर्ट पहनना पसंद करती हैं। हालांकि, दोनों के लिए इसकी डिजाइनिंग अलग-अलग तरह से होती है। पुरुषों की शर्ट को अगर आपने नोटिस किया होगा तो जरूर देखा होगा कि उसकी जेब हमेशा बाईं तरफ ही होती है। क्या आपतो पता है ऐसा क्यों होता है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ें-
पुरुषों की शर्ट में जेब क्यों होती है?
पुरुषों की शर्ट में जेब के बाईं ओर होने की वजह को जानने से पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर शर्ट में जेब क्यों होती है। दरअसल, पुरुषों की शर्ट में खास तौर पर ड्रेस शर्ट और कुछ कैजुअल शर्ट में अक्सर सुविधा के लिए जेबें होती हैं। ये जेब पेन, बिजनेस कार्ड या यहां तक कि रूमाल जैसी छोटी चीजों को रखने के लिए जगह देती हैं।
पुरुषों की शर्ट में बाईं तरफ क्यों होती है जेब
पुरुषों की शर्ट आमतौर पर छाती के बाईं ओर सिल दी जाती थीं। इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है, बल्कि ऐसा सुविधा को देखते हुए किया जाता है। शर्ट में जेब बाईं तरफ होने की मुख्य वजह ये हो सकती है कि ज्यादातर लोग राइट-हैंडेड होते हैं। ज्यादातर लोग दाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए बाईं ओर की जेब तक पहुंचना दाएं हाथ से आसान होता है। बाईं तरफ जेब की प्लेसमेंट से सामान निकालते समय ज्यादा प्राकृतिक और आरामदायक मूवमेंट होती है।
क्या महिलाओं की शर्ट में होती है जेब?
फैशन ट्रेंड अक्सर बदलता रहता है। पहले सिर्फ पुरुषों की शर्ट में जेब हुआ करती थी और महिलाओं की शर्ट पर जेब नहीं लगाई जाती थी। हालांकि, अब समय के साथ फैशन स्टाइल में बदलाव आ रहा है और अब महिलाओं की शर्ट में भी जेब लगाई जाने लगी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।