top 5 reasons why you should soak mangoes before eating aam ko bhigokar kyun khana chahiye आम खाने से पहले भिगोना क्यों चाहिए? जानें 5 वजह और सही तरीका
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलआम खाने से पहले भिगोना क्यों चाहिए? जानें 5 वजह और सही तरीका

आम खाने से पहले भिगोना क्यों चाहिए? जानें 5 वजह और सही तरीका

आखिर क्यों बाजार से आम घर लाने पर उन्हें कुछ देर पानी में भिगोकर रखने की सलाह दी जाती है और ऐसा करने का सही तरीका क्या है।

Manju MamgainThu, 29 May 2025 10:38 PM
1/8

आम खाने से पहले भिगोना क्यों चाहिए

आपने अकसर घर के बड़े बुजुर्गों को आम खाने से पहले कुछ देर पानी में भिगोकर रखने की सलाह देते हुए कई बार सुना होगा। हो सकता है बचपन में आपने भी कई बार ऐसा किया होगा। लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं। अगर नहीं तो आइए जानते हैं आखिर क्यों बाजार से आम घर लाने पर उन्हें कुछ देर पानी में भिगोकर रखने की सलाह दी जाती है और ऐसा करने का सही तरीका क्या है। Pic Credit: Shutterstock

2/8

कीटनाशक और रसायन को हटाना

आम की खेती के दौरान कीटनाशकों और रसायनों का उपयोग किया जाता है। ये रसायन फल के छिलके पर रह सकते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में इन कीटनाशक और रसायन को हटाने के लिए आम को 15-20 मिनट पानी में भिगोकर रखना चाहिए। Pic Credit: Shutterstock

3/8

कैल्शियम कार्बाइड का प्रभाव कम करना

कई बार आम को जल्दी पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड जैसे रसायन का उपयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। पानी में भिगोने से इन रसायनों का प्रभाव कम हो सकता है। Pic Credit: Shutterstock

4/8

गर्मी कम करना

आम की तासीर गर्म होती है, जिससे कुछ लोगों को पेट में जलन, पिंपल्स या गर्मी की समस्या हो सकती है। लेकिन आम को कुछ देर पानी में भिगोने से उसकी गर्मी कम होती है, जिससे यह पाचन के लिए हल्का हो जाता है। Pic Credit: Shutterstock

5/8

गंदगी और बैक्टीरिया को हटाना

आम को खेतों से बाजार तक लाने के दौरान धूल, गंदगी और बैक्टीरिया छिलके पर जम सकते हैं। लेकिन पानी में भिगोने से आम पर लगी ये गंदगी साफ हो जाती है, जिससे आम खाने के लिए सुरक्षित हो जाता है।Pic Credit: Shutterstock

6/8

स्वाद और बनावट में सुधार

कई लोगों का मानना है कि आम को भिगोने से उसका स्वाद और बनावट बेहतर होती है। ऐसा खासकर उन आमों के साथ होता है, जो बहुत मीठे या रसीले होते हैं। Pic Credit: Shutterstock

7/8

आम भिगोने का सही तरीका

आम को साफ पानी में करीब आधे घंटे तक भिगोकर रखें। आम को भिगोने के लिए हल्के गुनगुने पानी का उपयोग करें, लेकिन गर्म पानी का उपयोग करने से बचें। भिगोने के बाद आम को साफ पानी से धो लें और छिलका हटाकर खाएं। Pic Credit: Shutterstock

8/8

सावधानियां

बहुत देर तक भिगोने से आम का स्वाद फीका पड़ सकता है। अगर आपको आम से एलर्जी या कोई पाचन समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही आम का सेवन करें। Pic Credit: Shutterstock