मार्केट से लाकर फ्रिज में रख देते हैं अनार तो ना करें ऐसी गलती, ये है 5 वजहें
कई ऐसे फल और सब्जियां होती हैं, जिन्हें फ्रिज में स्टोर करके नहीं रखा जाता है। इन्हीं चीजों में अनार का नाम भी शामिल है। अनार को फ्रिज में रखने से उसकी गुणवत्ता और स्वाद प्रभावित हो सकता है।

ज्यादातर लोग बाजार से अनार खरीदकर घर लाते ही उन्हें सबसे पहले फ्रिज में स्टोर करके रख देते हैं। हो सकता है आप भी ऐसा करते हो, लेकिन क्या आप जानते हैं अनार को स्टोर करके रखने का यह गलत तरीका है। कई ऐसे फल और सब्जियां होती हैं, जिन्हें फ्रिज में स्टोर करके नहीं रखा जाता है। इन्हीं चीजों में अनार का नाम भी शामिल है। अनार को फ्रिज में रखने से उसकी गुणवत्ता और स्वाद प्रभावित हो सकता है। आइए जानते हैं आखिर किस वजह से अनार को फ्रिज में स्टोर करके नहीं रखना चाहिए।
अनार को फ्रिज में क्यों नहीं रखना चाहिए
स्वाद और बनावट पर फर्क
अनार को फ्रिज में रखने से इसके रस और बीजों की बनावट प्रभावित हो सकती है। ठंडा तापमान अनार के प्राकृतिक स्वाद को कम करके बीजों को नरम या गीला बना सकता है।
पोषक तत्वों को नुकसान
लंबे समय तक फ्रिज में अनार रखने से उसके पोषक तत्व, विशेष रूप से विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स, कम हो सकते हैं। ताजा अनार कमरे के तापमान पर अधिक पोषक तत्व बनाए रखता है।
जल्दी खराब होने का खतरा
फ्रिज की नमी अनार के छिलके को गीला कर सकती है, जिससे अनार में फफूंद या सड़न होनी शुरू हो सकती है। अनार का छिलका नमी को अवशोषित कर लेता है, जिससे यह जल्दी खराब हो सकता है।
गंध का अवशोषण
अनार फ्रिज में रखें अन्य खाद्य पदार्थों की गंध को अवशोषित कर लेता है, जिससे इसका स्वाद बदल सकता है। अनार का छिलका छिद्रपूर्ण होता है, जो आसानी से गंध को अवशोषित कर लेता है।
सख्त छिलके
अगर अनार को कुछ दिन फ्रिज में रखा जाए, तो इसके छिलके सूखकर सख्त हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें छिलना बहुत ही मुश्किल हो जाता है, ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि इसके छिलके आसानी से उतर जाएं तो इसे फ्रिज में ना रखें।
अनार को स्टोर करने का सही तरीका
अनार को ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर स्टोर करके रखें। आप अनार को सामान्य कमरे के तापमान पर रखकर कुछ समय तक ताजा रख सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।