Dussehra Wishes: दशहरे पर लोगों को भेजें बुराई पर अच्छाई की जीत वाले मैसेज, यहां देखिए 10 चुनिंदा विशेज Happy Dussehra Wishes Messages in hindi vijayadashami ki shubhkamnaye, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़Happy Dussehra Wishes Messages in hindi vijayadashami ki shubhkamnaye

Dussehra Wishes: दशहरे पर लोगों को भेजें बुराई पर अच्छाई की जीत वाले मैसेज, यहां देखिए 10 चुनिंदा विशेज

  • Happy Dussehra Wishes: विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस मौके पर एक दूसरे के साथ बधाई संदेश शेयर करना तो बनता है। यहां देखिए कुछ चुनिंदा मैसेज-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSat, 12 Oct 2024 05:58 AM
share Share
Follow Us on
Dussehra Wishes: दशहरे पर लोगों को भेजें बुराई पर अच्छाई की जीत वाले मैसेज, यहां देखिए 10 चुनिंदा विशेज

दशहरा को विजयदशमी और रावण दहन के नाम से भी जाना जाता है। ये दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मान्यता है कि इसी दिन प्रभु श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। इस दिन अपने अंदर की बुराईयों को खत्म करने का प्रण भी लेते हैं। इस साल दशहरा 12 अक्टूबर का है और इस मौके पर लोग एक दूसरे के साथ दशहरा के शुभकामना मैसेज शेयर करते हैं। अगर आप भी एक अच्छे मैसेज की खोज में हैं तो यहां हम लेकर आए हैं चुनिंदा विशेज।

1) हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम,

अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

2) अधर्म पर धर्म की विजय

असत्य पर सत्य की विजय

बुराई पर अच्छाई की विजय

पाप पर पुण्य की विजय

अत्याचार पर सदाचार की विजय

क्रोध पर दया, क्षमा की विजय

और अज्ञान पर ज्ञान की विजय।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

3) अधर्म पर धर्म की जीत,

अन्याय पर न्याय की विजय,

बुरे पर अच्छे की जय जयकार,

यही है दशहरा का त्योहार।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

4) दशहरा एक उम्मीद जगाता है,

बुराई के अंत की याद दिलाता है,

जो चलता है सत्य की राह पर,

वो विजय का प्रतीक बन जाता है।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

5) बुराई का होता है विनाश,

दशहरा लाता है उम्मीद की आस,

रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

6) हर बुराई पर हो अच्छाई की जीत,

दशहरा लाता है ये एक उम्मीद,

रावण की तरह हमारे दुखों का भी अंत हो,

एक नई शुरुआत हो, एक नए सवेरे के साथ।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

7) राम की तरह आप भी पाएं अच्छाई,

करें रावण की तरह हर बुराई का नाश,

इस पावन पर्व पर बस यही है हमारी आस।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

8) फूल खिले खुशी आप के कदम चूमे,

कभी ना हो दुखों का सामना,

धन ही धन आए आप के अंगना,

यही है दशहरे के शुभ अवसर पर मनोकामना।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

9) बिना सोचे ना बोलो,

बिना सोचे ना करो कोई काम,

बिना सोचे रावण ने किया सीता हरण,

सोच-विचार के जीते राजा राम।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

10) जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका,

वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया

इस दशहरे मिल जाएं आप को,

दुनिया भर की सारी खुशियां।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।