किस मशहूर डांसर के नाम पर मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
International Dance Day 2025: इस दिन अलग-अलग तरह के नृत्य संबंधित कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। बता दें, यह खास दिन डांस के जादूगर माने जाने वाले जॉर्जेस नोवेरे को समर्पित है। आइए जानते हैं क्या है इस दिन को मनाने के पीछे का इतिहास और महत्व।

दुनियाभर में 29 अप्रैल का दिन अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को अलग-अलग तरह के डांस का महत्व और इसके फायदों के बारे में बताना है। इस दिन अलग-अलग तरह के नृत्य संबंधित कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। बता दें, यह खास दिन डांस के जादूगर माने जाने वाले जॉर्जेस नोवेरे को समर्पित है। आइए जानते हैं क्या है इस दिन को मनाने के पीछे का इतिहास और महत्व।
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस का इतिहास
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस 'फादर ऑफ बैले' नाम के एक फेमस बैले मास्टर जॉर्जेस नोवेरे को समर्पित है। बता दें, जॉर्जेस नोवेरे का जन्म 29 अप्रैल 1727 को हुआ था। साल 1982 में आईटीआई की नृत्य समिति ने जॉर्जेस नोवरे के जन्मदिन 29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। जिसके बाद से हर साल 29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाने लगा। बता दें, जॉर्जेस नोवेरे की डांस पर लिखी किताब ‘लेटर्स ऑन द डांस’ में नृत्य से जुड़ी एक-एक चीज मौजूद हैं। माना जाता है कि इस किताब को पढ़कर कोई भी व्यक्ति डांस करना सीख सकता है।
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस का महत्व
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस को मनाने के पीछे का मकसद दुनियाभर के डांसर्स को प्रोत्साहन देकर लोगों को डांस करने से मिलने वाले फायदों के बारे में भी जागरूक करना है।
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस की थीम
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस की थीम हर साल आमतौर पर नृत्य के किसी विशेष पहलू पर केंद्रित होती है, जैसे कि नृत्य की विविधता, नृत्य का शिक्षा में महत्व, या नृत्य और स्वास्थ्य। अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 2025 की थीम अभी घोषित नहीं की गई है। बता दें, साल 2024 की थीम 'नृत्य की दुनिया में विरासत को संरक्षित करना और पुनर्जीवित करना' रखी गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।