रोज गायत्री मंत्र का जाप करने के मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, विज्ञान से भी जुड़ा है कनेक्शन
- गायत्री मंत्र को वैदिक मंत्रों की जननी कहा जाता है। इसका जाप करने के मात्र आध्यात्मिक फायदे ही नहीं हैं बल्कि हेल्थ और माइंड के लिए भी ये काफी बेनिफिशियल है।

हिंदू धर्म में मंत्रों का बहुत महत्व माना गया है। वैदिक युग से ही मंत्रोच्चार को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति का एक महत्वपूर्ण जरिया माना गया है। कई रिसर्च भी इस बात की पुष्टि करती हैं कि सुबह प्राणायाम के साथ मंत्रोच्चार करने के कई फायदे होते हैं। गायत्री मंत्र की बात करें तो इसे सभी वैदिक मंत्रों की जननी माना गया है। शांत माहौल में यदि गायत्री मंत्र का जाप किया जाए तो इसके माइंड और बॉडी दोनों पर बहुत पॉजिटिव इंपैक्ट देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको रोज सुबह गायत्री मंत्र जाप करने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं।
स्ट्रेस और एंग्जाइटी को करे कम
सुबह शांत माहौल में यदि गायत्री मंत्र का जाप किया जाए तो माइंड और बॉडी पर इसका बहुत पॉजिटिव असर देखने को मिलता है। खासतौर से जब आप डीप ब्रीदिंग के साथ मंत्रोच्चार करते हैं तो इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। गायत्री मंत्र का हर एक अक्षर कुछ इस तरह अरेंज किया गया है कि यह दिमाग को शांत करने और एक जगह पर ध्यान केंद्रित करने में काफी मदद करता है। गायत्री मंत्र की शुरुआत 'ओम्' से होती है, जिसकी वाइब्रेशन दिमाग को शांत करने और रिलैक्सिंग हार्मोंस को रिलीज करने में मदद करती हैं।
हार्ट हेल्थ को रखे दुरुस्त
रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करने से हार्ट हेल्थ पर भी इसका पॉजिटिव असर देखने को मिलता है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में पब्लिश हुई एक स्टडी के मुताबिक रोजाना मंत्र जाप करने से व्यक्ति की ब्रीदिंग स्लो डाउन होती है, जो हार्ट बिट्स को रेगुलराइज करने में मदद करती है। इससे हार्ट हेल्थ में भी पॉजिटिव इंप्रूवमेंट देखने को मिलता है।
मेमोरी और कंसन्ट्रेशन पावर करे बूस्ट
गायत्री मंत्र का रोजाना जाप करने से मेमोरी और कंसंट्रेशन पावर में भी पॉजिटिव इंप्रूवमेंट देखने को मिल सकता है। एक स्टडी के मुताबिक जो लोग रोज किसी भी तरह का मंत्रोच्चार करते हैं, उनकी ध्यान शक्ति और मेमोरी तुलनात्मक रूप से शार्प होती है। दरअसल गायत्री मंत्र का जाप करने से चेहरे और सिर में मौजूद तीन चक्र एक्टिवेट होते हैं, जो कंसंट्रेशन और मेमोरी से जुड़े हुए होते हैं। मंत्र की वाइब्रेशन दिमाग पर पॉजिटिव इंपैक्ट डालती है, जो ओवरऑल ब्रेन हेल्थ और फंक्शनिंग को बैटर बनाने में मदद करते हैं।
स्किन को रखे ग्लोइंग और जवां
रोजाना कुछ समय के लिए डीप ब्रीदिंग यानी गहरी सांस लेने के साथ-साथ यदि गायत्री मंत्र का जाप किया जाए, तो स्किन पर भी इसके बहुत पॉजिटिव इंपैक्ट देखने को मिल सकते हैं। मंत्रजाप करते हुए जो वाइब्रेशन होती है, उससे फेस पर मौजूद कई प्वाइंट्स एक्टिवेट होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने के साथ-साथ स्किन के टॉक्सिंस रिमूव होने में भी मदद मिलती है। डीप ब्रीदिंग भी शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ाती है, जिससे स्किन ग्लोइंग और यंग बनी रहती है।
इम्यूनिटी को करे बूस्ट
हमारे शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने में भी गायत्री मंत्र का जाप बहुत फायदेमंद हो सकता है। दरअसल गायत्री मंत्र का जाप करने से जो वाइब्रेशन पैदा होती हैं, वो हाइपोथैलेमस ग्लैंड को स्टीमूलेट करने का काम करती हैं। ये ग्लैंड शरीर के कई फंक्शन को मैनेज करने के साथ-साथ हमारी इम्यूनिटी के लिए भी जिम्मेदार होता है। इसके अलावा ये हमारे शरीर में हैप्पी हार्मोंस को बढ़ाता है, जिससे इम्यूनिटी भी और मजबूत होती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।