मरने के कगार पर थी डॉक्टर, लाइफस्टाइल में ये बदलाव करके 30 रिवर्स की बायलॉजिकल एज
डॉक्टर अल्का पटेल बताती हैं कि वह काम और परिवार में इतनी व्यस्त थीं कि शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उन्होंने लाइफस्टाइल बदली और अपनी पूरी बॉडी को रिपेयर किया।

लंदन की एक डॉक्टर का दावा है कि वह मरने वाली थीं लेकिन लाइफस्टाइल चेंज करके उन्होंने अपनी एज रिवर्स कर ली। डॉक्टर अल्का पटेल इस वक्त 54 साल की हैं लेकिन उनका कहना है कि उनकी बायलॉजिकल एज 24 साल है। अल्का ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी रील्स और जानकारी अपने फॉलोअर्स के लिए शेयर कर रखी हैं। आप भी जान सकते हैं लाइफस्टाइल में
क्या है बायलॉजिकल एज
अल्का ने मेट्रो से बातचीत में बताया कि वह 54 साल होने के बाद भी 24 साल की हैं क्योंकि यह उनकी सेल्स और टिशू की असली उम्र है। अगर आपकी बायलॉजिकल एज कम है तो इसका मतलब है कि आपके शरीर की कोशिकाओं की उम्र कम है। इससे आपका हार्ट हेल्दी रहेगा, ब्रेन शार्प रहेगा और स्किन ग्लो करेगी। इससे आप यंग और बेहतर फील करेंगी। अल्का ने कहा कि वह मरने के कगार पर थीं और नहीं चाहतीं कि किसी के साथ भी ऐसा हो।
अंगों ने काम करना किया था बंद
अल्का बताती हैं, वह 39 साल की थीं तब बर्नआउट की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं। उनकी सारी जिंदगी परिवार और अपने पेशेंट्स की देखभाल में निकल रही थी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उन्हें भयानक बुखार था और कोई वजह नहीं समझ पा रहा था। अल्का बोलीं, 'मैं नहीं चाहती थी कि मेरे बच्चे बिना मां के हो जाएं।' इसके बाद उन्होंने सब कुछ बदलने का फैसला लिया।
बढ़ाया प्रोटीन और फाइबर
अल्का ने सबसे पहले फाउंडेशन को ठीक किया। जिसमें लाइफस्टाइल, पोषण, सोना और चलना-फिरना था। इसके बाद हॉरमोन्स चेक करवाए और शरीर में पोषक तत्वों की कमी की जांच करवाई। खाने में प्रोटीन और फाइबर बढ़ाया।
सूरज की रोशनी से दिन की शुरुआत
अल्का अब दिन की शुरुआत सूरज की रोशनी से करती हैं। वह 1 मिनट सूरज की रोशनी में वॉक करती हैं। 10 सेकंड्स के लिए ईश्वर को धन्यवाद देती हैं। ब्रश करती हैं तो काफ रेज एक्सरसाइज करती हैं। इसमें पंजों को बल उचकना होता है। इससे आपके पैर मजबूत होते हैं।
इम्यून सिस्टम को शॉक
अल्का 20 मिनट वॉक करती हैं फिर 2 सेकंड तेजी से दौड़ती हैं। ऐसा करना शरीर के लिए पॉजिटिव शॉक की तरह होता है इससे इम्यून सिस्टम ऐक्टिवेट होता है।
व्रत रहती हैं अल्का
अल्का हर 30 मिनट के बाद 3 घूंट पानी पीती हैं। इसके अलावा वह 5 दिन का व्रत रहती हैं जिसमें सिर्फ पानी पीती हैं। अल्का ने माना कि ऐसा करना सबके लिए संभव नहीं है तो कम दिन का फास्ट या इंटरमिटेंट फास्टिंग कर सकते हैं। अल्का स्टीम बाथ (सॉना) लेती हैं और शरीर को बर्फ के ठंडे पानी में रखने वाली कोल्ड थेरपी भी। ये आपके माइटोकॉन्ड्रिया और लेव की हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।