सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट है पनीर चीज टोस्ट, टिफिन के लिए झटपट बनकर होंगे तैयार How to make Paneer cheese toast perfect Recipe for breakfast and kids Tiffin, रेसिपी - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीHow to make Paneer cheese toast perfect Recipe for breakfast and kids Tiffin

सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट है पनीर चीज टोस्ट, टिफिन के लिए झटपट बनकर होंगे तैयार

  • सुबह के नाश्ते में रोजाना कुछ अलग खाना पसंद करते हैं घरवाले तो इस बार उनके लिए बनाएं पनीर चीज टोस्ट। स्वाद में जबरदस्त ये टोस्ट बच्चों को टिफिन में देने के लिए भी अच्छे हैं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानTue, 18 March 2025 07:33 AM
share Share
Follow Us on
सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट है पनीर चीज टोस्ट, टिफिन के लिए झटपट बनकर होंगे तैयार

रोजाना महिलाएं एक सवाल से परेशान रहती हैं कि खाने में क्या बनाएं। बात नाश्ते की हो तो इसमें सभी को कुछ अलग खाना अच्छा लगता है तो आज पनीर चीज टोस्ट बनाएं। ये टोस्ट स्वाद में जबरदस्त लगता है और बहुत कम चीजों से बनकर तैयार हो जाता है। इसे आप बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं। यहां सीखिए पनीर चीज टोस्ट बनाने का आसान तरीका।

पनीर चीज टोस्ट बनाने के लिए आपको चाहिए-

- 1 कप कसा हुआ पनीर

- 4 से 6 ब्रेड स्लाइस

- एक छोटा कप बारीक कटी प्याज

- आधा कप बारीक कटी शिमला मिर्च

- एक कप कसा हुआ मोजारेला चीज

- दो चम्मच मक्खन

- एक चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट

-आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर

- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला

-नमक आवश्यकतानुसार

-आधा चम्मच चिली फ्लैक्स

-आधा चम्मच ऑरिगेनो

कैसे बनाएं पनीर चीज टोस्ट

पनीर चीज टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पनीर को कद्दूकस करें। पनीर को टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में 2 चम्मच मक्खन गरम करें। फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। अच्छे से भूनें। फिर इसमें बारीक कटा प्याज और बारीक कटी शिमला मिर्च डालें। इन दोनों चीजों को भी अच्छे से भूनें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब पनीर डालें और फिर स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। अब ब्रेड का टुकड़ा लें और इसे मक्खन लगाकर तवे पर टोस्ट कर लें। दोनों तरफ से टोस्ट करें। फिर एक ब्रेड स्लाइस के ऊपर पनीर की स्टफिंग भरें। ऊपर से कसा हुआ मोजरेला चीज डालें। और चाहें तो इसे दूसरी टोस्ट की हुई ब्रेड से कवर करें। अब इस टोस्ट को तवे पर रखें और तब तक पकाएं जब तक पनीर पिघल न जाए और ब्रेड के टुकड़े अच्छी तरह से टोस्ट न हो जाएं। चीज पिघलने के बाद चिली फ्लैक्स और ऑरिगेनो छिड़कें और गर्म-गर्म सर्व करें।

ये भी पढ़ें:चना दाल से बनाएं टेस्टी मसाला वड़ा, चाय के साथ लगता है लाजवाब
ये भी पढ़ें:खाना बनाने का न हो मन तो बनाएं रसम राइस, खाकर हर कोई मांगेगा रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।