दिल्ली-एनसीआर में फेमस हैं मां दुर्गा के ये मंदिर, नवरात्रि पर देखने लायक होती है रौनक
- दिल्ली में भी देवी-देवताओं के कई मंदिर हैं, लेकिन दिल्ली के कुछ मंदिरों की काफी मान्यता है। इन मंदिरों में नवरात्रि के नौ दिन काफी धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं। आप भी यहां की रौनक देखने जरूर जाएं।

नवरात्रि का त्योहार भारत की अलग-अलग जगहों पर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दिल्ली में भी नवरात्रि का त्योहार बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दिल्ली-एनसीआर में कई मंदिर हैं, लेकिन कुछ की मान्यता काफी ज्यादा है। यहां कुछ मंदिर ऐसे भी हैं, जो मनोकामना पूर्ती के लिए फेमस है। इन मंदिरों में नवरात्रि के त्योहार की रौनक काफी खास होती है। यहां हम दिल्ली-एनसीआर के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बता रहे हैं, जहां की रौनक देखने आपको जरूर जाना चाहिए।
1) झंडेवालान मंदिर
मां आदि शक्ति को समर्पित झंडेवालान मंदिर, दिल्ली के सबसे पूजनीय मंदिरों में से एक है। इसका इतिहास मुगल काल से जुड़ा है, जब इसे प्रार्थना के लिए झंडे चढ़ाने की प्रथा के लिए जाना जाता था। झंडेवालान मंदिर में नवरात्रि का उत्सव काफी भव्य होता है।
2) कालकाजी मंदिर
कालकाजी मंदिर देवी दुर्गा के काली अवतार को समर्पित है। इसका ऐतिहासिक महत्व है। कहा जाता है कि इसे महाभारत काल के पांडवों से जोड़ती हैं। नवरात्रि के दौरान कालकाजी मंदिर की रौनक देखने जरूर जाएं।
3) श्री शीतला माता मंदिर
गुरुग्राम में स्थित श्री शीतला माता मंदिर शीतला माता को समर्पित है। नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की खूब भीड़ आती है। नवरात्रि के दौरान मंदिर को जीवंत रोशनी और फूलों से सजाया जाता है और खास पूजा की जाती है।
4) छतरपुर मंदिर
छतरपुर मंदिर जिसे आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ के नाम से भी जाना जाता है। ये देवी कात्यायनी को समर्पित है, जो दुर्गा के रूपों में से एक हैं। छतरपुर मंदिर में नवरात्रि उत्सव देखने लायक होता है। मंदिर को खूबसूरती से सजाया जाता है, कई अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
5) योगमाया मंदिर
देवी योगमाया को समर्पित योगमाया मंदिर महाभारत काल के पांच बचे हुए मंदिरों में से एक है। इसका ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व है। नवरात्रि के दौरान मंदिर को खूबसूरती से सजाया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।