फरहान, अली से शमशुद्दीन तक... भोपाल ‘लव जिहाद’ के 6 किरदार, कैसे बनाते थे हवस का शिकार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कथित 'लव जिहाद'वाले गैंग को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अभी तक इस मामले में कम से कम छह किरदार सामने आ चुके हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कथित 'लव जिहाद'वाले गैंग को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अभी तक इस मामले में कम से कम छह किरदार सामने आ चुके हैं, जो हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें हवस का शिकार बना रहे थे और अश्ली वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस इस मामले को तह तक खंगालने में जुटी है। आने वाले समय में इस मामले में कई और चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।
भोपाल में कई साल से चल रहे 'लव जिहाद' वाले इस गैंग का पर्दाफाश एक लड़की ने की है जो दो साल तक इस गिरोह का शिकार बनी। उसी ने बताया कि इस गैंग की शिकार कई और लड़िकयां भी हैं। बैतूल निवासी पीड़िता इंजीनियर बनने का सपना लेकर भोपाल आई थी और निजी कॉलेज में प्रवेश लिया। पीड़िता की निशानदेही के बाद पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से कई अहम जानकारियां एकत्रित की हैं।
अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी छोटा चंबल कॉलोनी निवासी फरहान खान के अलावा साद उर्फ शमशुद्दीन और अली खान को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के दूसरे सदस्यों को दबोचने की कोशिश की जा रही है। वहीं, इस गिरोह का शिकार बनीं अन्य लड़कियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित लड़कियों को शिकायत और कानूनी लड़ाई के लिए राजी किया जा रहा है।
अली और फरहान ने किया रेप, दोनों ने बनाए वीडियो
पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि उसके साथ सबसे पहले फरहान ने रेप किया। बड़ी बहन के कॉलेज में पढ़ने वाले फरहान ने पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की थी। फरहान ने ही पीड़िता को अपने दोस्त अली से मिलवाया। जून 2024 में अली एक रात उसे अपने साथ घुमाने ले गया और उसके साथ रेप किया। उसने इस दौरान वीडियो भी बनाया और इसे फरहान को भेज दिया। फरहान ने इस वीडियो को दिखाकर लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। रेप करते हुए उसने भी वीडियो रिकॉर्ड किए।
फरहान
लव जिहाद के इस गिरोह का सरगना फरहान खान है। वह लड़कियों को फंसाने के बाद सबसे पहले हवस का शिकार बनाता था और वीडियो भी रिकॉर्ड करता था। उसके साथ कई और लोग मिले हुए थे।
अली खान
गिरोह का दूसरा सदस्य अली खान था जो कि भोपाल में कई लड़िकयों के साथ संबंध बनाकर उनका वीडियो फरहान को भेज चुका था। फरहान वीडियो को दिखाकर लड़कियों के साथ दोबारा गलत काम करता था।
शमशुद्दीन
यह फरहान की गिरोह का तीसरा सदस्य है जो की चोरी छुपे मादक पदार्थ गांजा चरस लता था और लड़कियों को पिलाकर उन्हें मदहोश कर देता था। इसका काम था मादक पदार्थ चरस गांजा लाना था।
साहिल खान
साहिल मध्य प्रदेश के पन्ना का रहने वाला है वह भोपाल के अशोका गार्डन में डांस क्लास चला रहा था। वह यहां हिंदू लड़कियों को ही अपना टारगेट करता था। उनके साथ मेलजोल के वीडियो भी बनाता था। साहिल का संपर्क फरहान से हुआ था। ये वीडियो का आदान-प्रदान कर युवतियों को हवस का शिकार बनाने की प्लानिंग करते थे।
अबरार और नबील की तलाश
अबरार और नबील नाम के दो आरोपियों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। अबरार कोलकाता का रहने वाला है और नबील बिहार का बताया जा रहा है। दोनों की इस गिरोह में क्या भूमिका थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। दोनों को पकड़ने के लिए टीमें पश्चिम बंगाल और बिहार गईं हैं।
रिपोर्ट- हेमंत नागले
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।