Madhya Pradesh Gwalior wife with lover ran suv car over husband trying to kill cctv recording know full details ग्वालियर:रंगे हाथ पकड़ा तो पत्नी ने प्रेमी संग चढ़ा दी पति पर कार,CCTV में सब कैद हो गया, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Madhya Pradesh Gwalior wife with lover ran suv car over husband trying to kill cctv recording know full details

ग्वालियर:रंगे हाथ पकड़ा तो पत्नी ने प्रेमी संग चढ़ा दी पति पर कार,CCTV में सब कैद हो गया

  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेवफा पत्नी ने अपने पति के साथ मिलकर अपने पति को कुचलकर मारने का प्रयास किया। दोनों ने पीड़िक को 50 मीटर तक घसीटा और जान लेने की कोशिश की। यबह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे पर कैद हो गई।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियरSun, 20 April 2025 12:13 PM
share Share
Follow Us on
ग्वालियर:रंगे हाथ पकड़ा तो पत्नी ने प्रेमी संग चढ़ा दी पति पर कार,CCTV में सब कैद हो गया

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेवफा पत्नी ने अपने पति के साथ मिलकर अपने पति को कुचलकर मारने का प्रयास किया। दोनों ने पीड़ित को 50 मीटर तक घसीटा और जान लेने की कोशिश की। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे पर कैद हो गई। पहले तो पुलिस को यह मामला हिट एंड रन का लगा,लेकिन पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद पूरा सीन ही बदल गया। पति को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना 21 मार्च को ग्वालियर शहर के झांसी रोड पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत हुई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अनिल ने अपनी पत्नी रजनी पाल और उसके प्रेमी मंगल सिंह कुशवाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई,जिसके बाद इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया। उसने आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी।

खबरों के मुताबिक,अनिल पाल घर से ही स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। उन्होंने 2016 में रजनी पाल से शादी की थी। दंपति के तीन बच्चे हैं -दो बेटियां और एक बेटा। सब कुछ सामान्य लग रहा था, तभी कुछ दिनों से रजनी अक्सर झगड़ों का बहाना बनाकर अपने मायके जाने लगी। अनिल को शक हुआ और उसे रजनी के अपने मामा के पड़ोसी मंगल सिंह कुशवाह के साथ लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंध के बारे में पता चला,जो कथित तौर पर उनकी शादी से पहले शुरू हुआ था।

20 मार्च को,रजनी पेट दर्द की शिकायत करते हुए घर से निकली और कहा कि वह इलाज के लिए जा रही है। जब वह शाम 6 बजे तक नहीं लौटी,तो अनिल उसकी तलाश में गया और उसे बस स्टैंड पर एक नीली ब्रेज़ा कार से उतरते हुए देखा। जब अनिल ने उनका सामना करने और गाड़ी रोकने की कोशिश की,तो दोनों ने कथित तौर पर उसे जानबूझकर कुचल दिया और सड़क पर घसीटा।

राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया और अनिल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। ठीक होने के बाद,उसने अधिकारियों से संपर्क किया और CCTV फुटेज जमा करते हुए न्याय की मांग की। जांच और फुटेज की पुष्टि के बाद,पुलिस ने पुष्टि की कि यह घटना वास्तव में हत्या का प्रयास थी। एक महीने की तलाश के बाद,ग्वालियर पुलिस ने रजनी और मंगल सिंह कुशवाह दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।