Madhya Pradesh Jabalpur pregnant women died after delivering a baby was suffering from corona full details पैदा होते ही नवजात ने मां को खो दिया,जबलपुर में कोरोना ने ले ली गर्भवती महिला की जान, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Madhya Pradesh Jabalpur pregnant women died after delivering a baby was suffering from corona full details

पैदा होते ही नवजात ने मां को खो दिया,जबलपुर में कोरोना ने ले ली गर्भवती महिला की जान

मध्यप्रदेश के जबलपुर में रविवार देर रात 27 वर्षीय गर्भवती महिला की बच्चे को जन्म देने के बाद मौत हो गई है। बताया गया कि मंडला जिले के नारायणगंज निवासी महिला गर्भवती हालात में शुक्रवार डिलीवरी के लिए जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, जबलपुरMon, 16 June 2025 12:25 PM
share Share
Follow Us on
पैदा होते ही नवजात ने मां को खो दिया,जबलपुर में कोरोना ने ले ली गर्भवती महिला की जान

मध्य प्रदेश में भी कोराना खतरनाक रूप ले रहा है। इंदौर,रतलाम,खरगोन के बाद जबलपुर में कोरोना से महिला की मौत हो गई है। महिला गर्भवती थी और वह कोविड से पीड़ित होने के चलते बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ही चल बसी। एमपी में 2025 में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 200 हो गई है। इनमें से 134 एक्टिव केस हैं और 62 मरीज रिकवर हो कर घर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक कोरोना से 4 मौतें हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मध्यप्रदेश के जबलपुर में रविवार देर रात 27 वर्षीय गर्भवती महिला की बच्चे को जन्म देने के बाद मौत हो गई है। बताया गया कि मंडला जिले के नारायणगंज निवासी महिला गर्भवती हालात में शुक्रवार डिलीवरी के लिए जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। महिला का सर्दी और खांसी के लक्षण देखकर डॉ ने कोरोना टेस्ट कराया जिसमे महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद शनिवार को महिला की सर्जरी की गई ओर उसने बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी होने के बाद महिला को मेडिसिन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। बच्चे को फिलहाल मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वार्ड में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पहली मौत 27 अप्रैल को 74 वर्षीय महिला की हुई थी। उसकी इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना से मौत हुई थी। डॉक्टर ने तब महिला के किडनी की गंभीर बीमारी से जूझना बताया गया था। इसके बाद दूसरी मौत खरगोन जिले की रहने वाली 44 वर्षीय महिला की 6 जून को एमआरटीबी अस्पताल में हुई थी। उसने हाल ही में एमटीएच अस्पताल में उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद 11 जून को इंदौर में इलाज के दौरान रतलाम जिले की रहने वाली 52 वर्षीय महिला की मौत हुई थी,डॉक्टर ने उन्हें टीबी,ब्रोंकाइटिस और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां बताई थीं।

बताया जा रहा है कि साल 2020 में महामारी शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब अधिकारी कोरोना से जुड़ी जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर इंटिग्रेटेड डिजीज सर्विलेंस प्रोग्राम IDSP द्वारा अब जिलेवार आंकड़े जारी नहीं किए जा रहे हैं,जबकि अन्य राज्य रोजाना हेल्थ बुलेटिन जारी कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय मिश्रा के अनुसार महाकौशल में कोरोना से इस सीजन की पहली मौत है। डिलेवरी के लिए आई महिला की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई। इस सीजन में अभी तक तीन कोविड पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं,जिसमें दो करीबी शहर के हैं ओर एक कटनी शहर से आया है। फिलहाल एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का इलाज चल रहा है। जबलपुर में अभी केवल एक ही कोविड केस एक्टिव है।

रिपोर्ट विजेन्द्र यादव

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|