शिवपुरी में नदी में डूबे सभी 7 लोगों की मौत,सीएम मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कल मंदिर दर्शन के लिए जा रहे लोगों के साथ बड़ा हादसा हो गया। नदी के रास्ते दर्शन के लिए जा रहे 15 लोगों में से 7 लोग डूब गए। लगातार जारी तलाशी अभियान के बाद भी उन 7 लोगों को बचाया नहीं जा सका। सभी 7 लोगों की मौत हो गई है।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कल मंदिर दर्शन के लिए जा रहे लोगों के साथ बड़ा हादसा हो गया। नदी के रास्ते नाव में सवार होकर दर्शन के लिए जा रहे 15 लोगों में से 7 लोग डूब गए। लगातार जारी तलाशी अभियान के बाद भी उन 7 लोगों को बचाया नहीं जा सका। सभी 7 लोगों की मौत हो गई है। सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर शोक संवेदना जताई है, इसके साथ ही उन्होंने जांच के भी आदेश दिए हैं। मरने वाले 7 लोगों में 4 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। हालांकि 15 में से 8 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ भी बचाव कार्य में लगे हुए थे।
कहां की है ये घटना?
शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि माताटीला बांध के बैकवाटर में एक पुराना मंदिर है और स्थानीय ग्रामीण वहां जा रहे थे। नाव में सवार होकर नदी के रास्ते 15 श्रद्धालु इसी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी अचानक नाव पलट गई। नाव पलटने से 15 में से 7 लोग डूब गए थे, वहीं 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। यह मंदिर किसी सिद्ध बाबा का बताया जा रहा है।
क्या है ताजा अपडेट?
एसपी अमन सिंह राठौर के अनुसार,तीन महिलाओं सहित सात लोग लापता थे, जिनकी आज तलाश के बाद शव मिले हैं। सभी 7 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 4 बच्चे भी हैं। एसपी ने आगे बताया कि एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर बचाव कार्य कर रहे थे। देर शाम की घटना के बाद भी डूबे 7 लोगों का पता नहीं चल पाया था। आज भी स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरआएफ की टीमों ने खासी मशक्कत कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश कोई भी जिंदा नहीं बच पाया है।
शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने नाव दुर्घटना पर कहा कि अब तक तीन शव बरामद कर लिए गए हैं। खोज अभियान जारी है। एसडीआरएफ की टीमें सुबह से यहां हैं और हमने गोताखोरों को भी बुलाया है। वे जल्द ही पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी जल्द आने वाली है। हम दिन के अंत तक सभी शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
सीएम ने दिए जांच के आदेश
शिवपुरी नाव पलटने की घटना पर,मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैं उन सात लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। मैंने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। नाव पर सवारी करते समय हम सभी को सावधान रहना चाहिए। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिनकी मृत्यु हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।