मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव नाना बन गए हैं। उनकी बेटी के घर लक्ष्मी आई है। मोहन यादव का अपनी नातिन को दुलारता-पुचकारता वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
गर्मी का मौसम हो और ठंडी-ठंडी लस्सी मिल जाए तो क्या ही कहने। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज नीमच में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक दुकान पर लस्सी का स्वाद लिया। इसका वीडियो खुद सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर डाला है। आज मोहन यादव सीआरपीएफ के स्थापना दिवस के मौके पर नीमच आए थे।
मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो उज्जैन शहर से 12 किलोमीटर दूर पिपलाई गांव का बताया जा रहा है। वीडियो खुद कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है जिसमें खुलेआम शराब पी रहे लोगों की भीड़ को दिखाया।
आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने बी आर अंबेडकर के प्रति शत्रुता की भावना रखी थी। मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस को अपने किए पर माफी मांगनी चाहिए।
मध्यप्रदेश के जबलपुर में दिगंबर अखाड़े के जगदगुरु स्वामी राघव देवाचार्य को सोशल मीडिया पर सिर तन से जुदा करने की धमकी मिली है। स्वामी राघव देवाचार्य ने इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से की है और आरोपियों पर तत्काल कार्यवाही की मांग की है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 'राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन' में शामिल होने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम में बोलते हुए एक रोचक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें गृह मंत्री के साथ सहकारिता मंत्री बनाया गया तो मोहन यादव चौंक गए थे।
मध्य प्रदेश सरकार ने भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर वन्यजीव अभयारण्य की घोषणा की है। एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। सरकार ने शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर अभ्यारण्य के गठन के बारे में अधिसूचना जारी की।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फिर एक बार दावा किया कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तब के गृह मंत्री सरदार वल्लभ पटेल के सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के बुलावे को ठुकरा दिया था। मोहन यादव ने कहा कि नेहरू को तब एक खास धर्म की भावनाएं आहत होने का डर था।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार दमोह के एक मिशनरी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। डॉक्टर पर सात मरीजों की मौत का आरोप है।
भारत में अब मुगल बादशाहों बाबर, अकबर और औरंगजेब के दिन अब बीत चुके हैं। अब भगवान राम, विक्रमादित्य और छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा को याद करने का युग आ रहा है। यह बदलाव भारत के इतिहास को सही रूप देने का प्रयास है।