नेहरू ने ठुकराया था सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन का न्योता! मोहन यादव ने सुनाया कौन सा किस्सा ?
- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फिर एक बार दावा किया कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तब के गृह मंत्री सरदार वल्लभ पटेल के सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के बुलावे को ठुकरा दिया था। मोहन यादव ने कहा कि नेहरू को तब एक खास धर्म की भावनाएं आहत होने का डर था।

कांग्रेस के दिग्गजों का गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में महाजुटान चल रहा है। राहुल, सोनिया, खरगे के अलावा कई दिग्गज कांग्रेसी इस अधिवेशन का हिस्सा हैं। आज उसका दूसरा दिन है। गुजरात में 2027 और उसके बाद 2029 में आम चुनाव पार्टी के टार्गेट में है। इस बीच एमपी के सीएम मोहन यादव ने इतिहास के पन्ने खोल कांग्रेस पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फिर एक बार दावा किया कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तब के गृह मंत्री सरदार वल्लभ पटेल के सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के बुलावे को ठुकरा दिया था। मोहन यादव ने कहा कि नेहरू को तब एक खास धर्म की भावनाएं आहत होने का डर था।
अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की आजादी के बाद हमारे पहले ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के लिए नेहरू जी को बुलाया था,जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया था। आज भी राहुल गांधी राम मंदिर जाने से बच रहे हैं। आप वोटों के लिए कुछ भी कह सकते हैं,लेकिन लोग सब समझते हैं। जब आप केवल एक विशेष समूह के वोटों के लिए बहुसंख्यक समूह के साथ अन्याय करते हैं,तो लोग कभी माफ नहीं करते। हम भाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अपने सहयोगियों के साथ 21 राज्यों में सरकार चला रही है।
मोहन यादव ने आज फिर वही किस्सा सुनाते हुए बताया कि सोमनाथ मंदिर के पुन:निर्मित होने के बाद तब के उप पीएम और देश के गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को आमंत्रित किया था। नेहरू ने सरदार वल्लभभाई पटेल के निमंत्रण को ठुकरा दिया था। यह कथित तौर पर एक विशेष समुदाय के वोट सुरक्षित करने के लिए किया गया था। नेहरू ने कहा था कि ऐसा न करें क्योंकि इससे एक धर्म के अनुयायी नाखुश हो जाएंगे। नेहरू ने एक विशेष समुदाय के वोटों के लिए सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन करने से इनकार कर दिया। मोहन यादव ने कहा कि तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 11 मई, 1951 को मंदिर का उद्घाटन किया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।